Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

क्वालिटी चैंपियन श्री जी. वी. एस. राव के गरिमामयी मार्गदर्शन में हुआ : गाडरवारा एनटीपीसी में व्यावसायिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए बिज़नेस एक्सीलेंस असेसमेंट 2024–25 का शुभारंभ

Aditi News Team

Tue, Dec 16, 2025

एनटीपीसी गाडरवारा में व्यावसायिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए बिज़नेस एक्सीलेंस असेसमेंट 2024–25 का शुभारंभ

एनटीपीसी गाडरवारा में बिज़नेस एक्सीलेंस असेसमेंट 2024–25 का शुभारंभ 16 दिसंबर 2025 को क्वालिटी चैंपियन श्री जी. वी. एस. राव के गरिमामयी मार्गदर्शन में किया गया। यह असेसमेंट वरिष्ठ असेसर श्री राडेश कुमार के नेतृत्व में असेसर श्री एस. एस. चौहान, श्रीमती सविता चौबे एवं श्री के. सुंदर राव की विशेषज्ञ टीम द्वारा संचालित किया जा रहा है।

असेसमेंट के उद्घाटन सत्र एवं कार्यवाही की अध्यक्षता बिज़नेस यूनिट प्रमुख श्री श्याम कुमार द्वारा की गई। अपने संबोधन में उन्होंने एनटीपीसी की निरंतर सुधार, संगठनात्मक उत्कृष्टता और सर्वोत्तम गुणवत्ता मानकों के पालन के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

यह असेसमेंट संगठन की व्यावसायिक प्रक्रियाओं, प्रदर्शन उत्कृष्टता और स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी) संबंधी प्राथमिकताओं का समग्र मूल्यांकन करने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जो एनटीपीसी की परिचालन उत्कृष्टता की दृष्टि के अनुरूप है। इसका उद्देश्य व्यवसायिक प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाना, उत्कृष्ट कार्यप्रथाओं की पहचान करना और सतत सुधार के अवसरों को चिन्हित करना है, ताकि संगठन की कुशलता, सुरक्षा और सतत विकास को और अधिक मजबूती प्राप्त हो।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा NTPC

जरूरी खबरें