Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा को अजाक्स का नया अध्यक्ष बनाया गया जिसने : मध्य प्रदेश IAS वर्मा के बिगड़े बोल,अध्यक्ष बनते ही आईएएस वर्मा सवर्णों की बेटियों को लेकर दिया विवादित बयान

Aditi News Team

Mon, Nov 24, 2025

मध्य प्रदेश IAS अधिकारी के बिगड़े बोल,

भोपाल: राजधानी भोपाल के अंबेडकर मैदान में रविवार को मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ यानि अजाक्स की साधारण सभा का आयोजन किया गया था. जिसमें वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा को अजाक्स का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, लेकिन अध्यक्ष बनते ही आईएएस वर्मा सवर्णों की बेटियों को लेकर विवाद बयान देकर चर्चा में आ गए हैं. वहीं वर्मा के इस बयान का अन्य कर्मचारी संगठनों ने विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

अजाक्स प्रांताध्यक्ष का बयान घोर आपत्तिजनक

मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर नायक ने कहा कि "अजाक्स के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने कहा कि 'जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता या उससे संबंध नहीं बनाता, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए'. अजाक्स प्रांताध्यक्ष का यह बयान घोर आपत्तिजनक है और समूचे सवर्ण समुदाय का अपमान है. नायक ने कहा कि शादी विवाह निजी जिंदगी है. हर वयस्क व्यक्ति अपनी शादी के लिए स्वतंत्र है. कौन किससे शादी करे यह उसका निजी मामला है।

सुधीर नायक ने कहा कि बेटी कोई वस्तु नहीं है जो दान की जाए. कानूनी तौर पर तो मां बाप भी अपने पुत्र-पुत्री की शादी किससे हो-यह तय नहीं कर सकते. सवर्ण समाज की बेटियों के बारे में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी द्वारा ऐसा कहा जाना अतिनिंदनीय है. शादी एक नितांत निजी मामला है. उसका आरक्षण से क्या संबंध? वैसे भी समाज बहुत बदल चुका है. बड़ी संख्या में अंतर्जातीय विवाह हो रहे हैं.आरक्षित और अनारक्षित वर्गों के बीच भी बहुत शादियां हो रही हैं. मेरी जान पहचान में ही ऐसे कई दंपति हैं. संतोष वर्मा द्वारा कहे गए इस कथन की मैं निंदा करता हूं और आईएएस आचरण नियमों के तहत समुचित कार्रवाई किए जाने की सरकार से मांग करता हूं."

एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि "आजाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष आईएएस अधिकारी संतोष ने ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की है. इनके खिलाफ जल्द ही पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी चाहिए. यदि आईएएस वर्मा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जाता है, तो ब्राह्मण समाज पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगा."

कर्मचारियों के बीच मतभेद होंगे पैदा

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ भोपाल के महामंत्री उमा शंकर तिवारी का कहना है कि "अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष संतोष वर्मा द्वारा अजाक्स कर्मचारीयों के सम्मेलन में दिए गए बयान कर्मचारी संगठनों के मंच पर उचित प्रतीत नहीं हुए. प्रत्येक कार्यालय में हर जाति धर्म के कर्मचारी मिलकर काम करते हैं. इस प्रकार से बयानों से कहीं ना कहीं कर्मचारियों में खाई बढे़गी और मतभेद पैदा होंगे. तिवारी ने कहा कि आरक्षण देना सरकार का काम है. न्यायालय में मामले लंबित भी है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी द्वारा इस प्रकार के बयान से बड़ी निराशा हुई, इसकी हम निंदा करते हैं."

Tags :

डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री मप्र शासन

सर्व ब्राह्मण समाज

जरूरी खबरें