Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

उत्तर प्रदेश के नंदिनी नगर, गोंडा में 1 से 3 नवंबर 2025 तक आयोजित : मध्य प्रदेश की ग्रेपलिंग टीम नंदिनी नगर (गोंडा) राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए रवाना

Aditi News Team

Sun, Nov 2, 2025

मध्य प्रदेश की ग्रेपलिंग टीम नंदिनी नगर (गोंडा) राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए रवाना

उत्तर प्रदेश के नंदिनी नगर, गोंडा में 1 से 3 नवंबर 2025 तक आयोजित होने जा रही सीनियर एवं जूनियर ग्रेपलिंग नेशनल चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की टीम भाग ले रही है। इस प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय कुश्ती संघ के तत्वावधान में किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश की ओर से कुल 20 खिलाड़ी, चार रेफरी एवं दो कोच इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं। टीम के भोपाल से रवाना होने के अवसर पर एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों को फूलमालाओं से सम्मानित कर एवं मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश ग्रेपलिंग कमेटी के

प्रेसिडेंट श्री हिमांशु अत्रिवाल,

जनरल सेक्रेटरी श्री एहतेशाम उद्दीन,

ट्रेजरार श्री भूपेंद्र भट्ट,

सीईओ श्री राजेन्द्र भास्कर

एवं कोच आइजक कुमार सहित समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी अधिकारियों ने खिलाड़ियों को अधिक से अधिक पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

जनरल सेक्रेटरी श्री एहतेशाम उद्दीन ने खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग और सहायता का आश्वासन देते हुए कहा कि –

“आप सभी खिलाड़ी मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभा और अनुशासन के प्रतीक हैं। हमें पूरा विश्वास है कि आप अपनी मेहनत और लगन से इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेंगे। प्रत्येक पदक प्रदेश के गौरव को नई ऊँचाई देगा। समिति आपके साथ हर कदम पर खड़ी है।”

कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों के सम्मान और सफलता की मंगलकामनाओं के साथ किया गया।

पूरी टीम को प्रदेश के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं खेल विभाग द्वारा हार्दिक शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

उत्तर प्रदेश के नंदिनी नगर, गोंडा में 1 से 3 नवंबर 2025 तक आयोजित होने

राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए रवाना

जरूरी खबरें