Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई,

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

महाराज जी प्रयागराज कुंभ में निरंजनी अखाड़े के सचिव पद पर शुशोभित थे : गाडरवारा में महंत श्री ओमकार गिरी जी महाराज का हुआ आगमन

Aditi News Team

Thu, Oct 30, 2025

महंत श्री ओमकार गिरी जी महाराज का हुआ आगमन

गाडरवारा l महंत श्री 1008 श्री ओमकार गिरी जी महाराज का गुरुवार क़ो श्रीधाम एक्सप्रेस से गाडरवारा आगमन हुआ जहाँ से महाराज जी मां नर्मदाघाट अनुसुईया आश्रम ग्राम कीरखेड़ा रवाना हुये l इस दौरान रेलवे स्टेशन पर महाराज जी का भव्य स्वागत उनके शिष्य श्री धर्मगिरी जी महाराज के सानिध्य में कई ग्रामों से पहुँचे भक्तजनो द्वारा किया गया l भक्तों द्वारा फूलमाला से उनका स्वागत किया तथा ढोल की आवाज़ एवं गाजे बाजे के साथ महाराज जी की अगुवाई की गईं l थोड़ी देर भक्तों से मिलने के पश्चात महराज जी आश्रम के लिए रवाना हो गये l इस दौरान महाराज जी की अगुवाई एवं स्वागत के लिए ग्राम कीरखेड़ा, खकरिया, गुर्जरखेड़ा एवं आसपास के कई ग्रामों के लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे l गौरतलब हो कि महाराज जी पूर्व में प्रयागराज कुंभ में निरंजनी अखाड़े के सचिव पद पर शुशोभित थे l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

महाराज जी प्रयागराज कुंभ में निरंजनी अखाड़े

गाडरवारा में महंत श्री ओमकार गिरी जी महाराज का आगमन

महाराज जी नर्मदाघाट अनुसुईया आश्रम ग्राम कीरखेड़ा रवाना

जरूरी खबरें