Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

मामले में पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। : नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,पुलिस ने वन्य प्राणी मृत तेंदुए की खाल एवं पंजे जप्त किए गए

Aditi News Team

Mon, Dec 15, 2025

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

• पुलिस द्वारा वन्य प्राणी मृत तेंदुए की खाल एवं पंजे जप्त किए गए।

• मामले में पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

• आरोपी जप्त तेंदुए की खाल एवं उसके पंजों को अवैध रूप से विक्रय करने की फिराक में थे।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में नरसिंहपुर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति वन्य प्राणी की खाल एवं अन्य अवशेष अपने पास रखे हुए हैं तथा उन्हें बेचने की फिराक में हैं।

उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया एवं आरोपियों को गिरफ्त में लेने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

नरसिंहपुर पुलिस की गठित की गयी विशेष टीम द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार में लेने हेतु बनायी गयी प्रभावी कार्ययोजना के तहत घेराबंदी की गयी जिसमें सफलता प्राप्त करते हुए तीन आरोपियों को तेन्दुए की खाल एवं दो पंजों सहित गिरफ्त में लिया गया।

आरोपी 1: कंछेदी लाल यादव निवासी ग्राम बरपानी, चैकी सिहंपुर, जिला नरसिंहपुर।

आरोपी 2: दीपक मेहरा निवासी ग्राम सुरवारी, थाना ठेमी हाल मगरधा चैराहा के पास, नरसिंहपुर।

आरोपी 3: लक्ष्मी प्रसाद मेहरा निवासी निवारी, थाना कोतवाली, जिला नरसिंहपुर।

जप्ती: वन्य प्राणी मृत तेंदुए की खाल एवं दो पंजे जप्त।

वैधानिक कार्यवाही: धारा 9, 39, 44, 48, 51 वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, स्टेशनगंज, निरीक्षक सौरभ पटेल, उनि. राहुल सोनकर, उनि. दिलीप सिंह, सउनि. विजय पटेल, प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा, आरक्षक संजय पांडे, लक्ष्मी नगपुरे, नसीम अख्तर, दिलीप, विजय धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक

जरूरी खबरें