गाडरवारा,किसानों ने कार्यपालन यंत्री को सौंपा ज्ञापन : क्षेत्र के किसानों की विद्युत प्रदाय संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु दिया ज्ञापन पत्र
Aditi News Team
Wed, Oct 14, 2026
गाडरवारा में किसानों ने कार्यपालन यंत्री को सौंपा ज्ञापन
क्षेत्र के किसानों की विद्युत प्रदाय संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन पत्र
गाडरवारा।ज्ञापन में उल्लेख किया है कि सभी किसान आप के विद्युत प्रदाय क्षेत्र के किसान हैं और हमारी समस्याओं का उल्लेख नीचे बिंदुबार तरीके से दिया है, कृपया चिंता के साथ समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द किया जाए। अन्यथा कि स्तिथि में हमें ठोस कदम उठाने पड़ेंगे।
पिछले 7 दिवस से हमारे जिले एवं गाडरवारा क्षेत्र के ग्रामीण एवं कृषि क्षेत्र में लगातार लोड रिलीफ के नाम से हर दिन रात के महत्वपूर्ण समय में बिजली काटी जा रही है, जिससे बुजुर्ग एवं बच्चों को परेशानी एवं कृषि कार्य में बाधा का सामना करना पड़ रहा अगर इस समस्या का त्वरित निदान नहीं होता तो हम सभी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं विद्युत विभाग की रहेगी।
हमरे अनेक ग्रामों एवं कृषि क्षेत्र में जर्जर हो चुकी लाइनों एवं खंभों का रखरखाव एवं सुधार कार्य किया जावे ।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ गाडरवारा