Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

आरोहण: उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर ने बनाई सेमीफाइनल में जगह : एम.आई.एम.टी. ’आरोहण’ इंटर स्कूल क्रिकेट चैम्पियनशिप 2025

Aditi News Team

Mon, Dec 15, 2025

आरोहण: उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

एम.आई.एम.टी. ’आरोहण’ इंटर स्कूल क्रिकेट चैम्पियनशिप 2025

नरसिंहपुर। उच्च शिक्षा विभाग म.प्र. शासन भोपाल एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर की खेलो इंडिया अवधारणा की दिशा में जिले के युवा शक्ति के खेल प्रोत्साहन हेतु एम.आई.एम.टी. कॉलेज नरसिंहपुर द्वारा ’आरोहण’ इंटर स्कूल क्रिकेट चैम्पियनशिप 2025 के तृतीय दिवस मैच दोप. 02ः00 बजे से पूल ‘ए‘ में शा.उ.मा.वि.कमती इमलिया एवं उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के बीच खेला गया। मैच में शा.उ.मा.वि.कमती इमलिया ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण एवं बॉलिंग का फैसला लिया। उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर द्वारा निर्धारित 12 ओवर में 176 रन का लक्ष्य दिया गया। जिसका पीछा करते हुए शा.उ.मा.वि.कमती इमलिया ने 151 रन 08 विकेट खोकर बना सकीं। इस प्रकार उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर की टीम ने 25 रन से विजय श्री हासिल कर पूल ‘ए‘ के सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की। उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर की टीम के हरीश जाटव ने 48 रन एवं वरुण कौरव ने 49 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं संयोग महोबिया की 20 रन की आतिशी पारी खेलते हुए बॉलिंग में 02 विकेट लेने के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हे मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि जी.एस. पटेल प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर, डॉ. अशोक कुमार गर्ग प्राचार्य एम.आई.एम.टी. कॉलेज नरसिंहपुर, सूबेदार आशीष तिवारी, पंकज नेमा, राकेश दुबे, प्रमेश कौरव एवं रोहित पटेल द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। सरस्वती पूजन से मैच का प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार मेजर डॉ. पराग नेमा द्वारा किया गया। एम्पायर की भूमिका का निर्वाहन टेक बहादुर, वासु स्वामी सहित थर्ड एम्पायर की भूमिका में मो. आशिक अली रहे। प्रतियोगिता के दौरान कमेंटेटर प्रभात ठाकुर एवं प्रशांत पाण्डे तथा स्कोरर दया शंकर, अथर्व नेमा तथा रीतेश चौधरी द्वारा योगदान दिया गया। उक्त अवसर पर जी.डी. उमरे, सुश्री विजेता सिधना, विनोद महोबिया, शशांक चौकसे एवं राहुल करबेती सहित बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रहीं।

आज के मैच - ’आरोहण’ इंटर स्कूल क्रिकेट चैम्पियनशिप 2025 मंगलवार दिनांक 16 दिसम्बर 2025 चतुर्थ दिवस दोप. 02ः00 बजे से पूल ‘डी‘ की टीम शासकीय नेहरू उ.मा. विद्यालय नरसिंहपुर एवं आदर्श ज्ञान ज्योति स्कूल लोलरी के मध्य खेला जायेगा। आयोजन समिति के सदस्य डॉ. एस.एन. राव, अमित राज सोनी, लेफ्टि. जितेन्द्र कुमार मिश्रा, प्रसून नेमा, हेमराज सेन, विवेक जोशी, पवन कुशवाहा एवं शिव कुमार मेहरा ने सभी खेल प्रेमियों से उपस्थिति की अपील की है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर

जरूरी खबरें