Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

खैरी से कोदसा तक 11 किलोमीटर की पदयात्रा कर लोगों से किया संवाद : मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर यूनिटी मार्च पदयात्रा में किया सहभाग

Aditi News Team

Sun, Nov 9, 2025

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर यूनिटी मार्च पदयात्रा में किया सहभाग l

खैरी से कोदसा तक 11 किलोमीटर की पदयात्रा कर लोगों से किया संवाद

नरसिंहपुर ।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिले में कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत रविवार को सरदार @150 यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा खैरी ग्राम से प्रारंभ होकर कोदसा ग्राम तक लगभग 11 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने सहभागिता कर आदर्शों की इस यात्रा को सार्थक बताया यात्रा के शुभारंभ पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया, तत्पश्चात राष्ट्रगीत वंदेमातरम के साथ पदयात्रा आरंभ हुई। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने भारत माता एवं राष्ट्रीय एकता के जयकारे लगाकर उत्साहपूर्ण वातावरण निर्मित किया कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को अटूट एकता का स्वरूप प्रदान किया। उनके अथक प्रयासों को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता की भावना को जन-जन तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है और यह पदयात्रा उसी उद्देश्य की पूर्ति का माध्यम है यात्रा में नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश,, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा विशिष्ट नागरिक सम्मिलित हुए। सभी ने सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया मार्च के दौरान युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों का उत्साह देखने मिला कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों द्वारा प्रतिभागियों का स्वागत कर पेयजल एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों ने देश की एकता और विकास में अपनी सहभागिता का संकल्प भी दोहराया यात्रा के समापन स्थल ग्राम कोदसा में नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह ने कहा कि देश को समृद्ध बनाने हमारे किसान भाई और हमारे जवान युवाओं की सक्रिय भूमिका है आज हम हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए जो पौधा रोपण करेंगे वह भविष्य में हमे नजर आयेगा हम संस्कार और सेवा के भाव को आज आने वाली पीढ़ी को देगे तो हमारा आने वाला भविष्य उज्ज्वल होगा भारतीय जनता पार्टी की सरकार सदैव देश के किसानों के हितों की चिंता की है आयोजित जनसभा में मंत्री श्री पटेल ने कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर यह यूनिटी मार्च उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ-साथ देशहित में कार्य करने का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया देश की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से सम्पन्न यह 150 यूनिटी मार्च पदयात्रा सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का माध्यम बनी आज हमें एक जुट होने की आवश्यकता है अगर हम एक जुट होंगे तो कोई भी बुराई हमारे नजदीक नहीं आ सकती हम आर्थिक रूप से सम्पन्न है लेकिन हमें शारीरिक रूप से भी संपन्न होने की आवश्यकता है हम सशक्त होंगे तब ही हम अपने परिवार अपने गांव अपने देश के लिए कुछ करने में सक्षम होंगे युवाओं को नशे से दूर रहने की बात कहते है हुए कहा कि हमारी युवा पीढ़ी श्रम से संकोच ना करे आप श्रम करे आत्मनिर्भर बने किसी पर निर्भर ना रहे आप सशक्त होंगे तभी आप सुरक्षित रह सकते है भारत ने वैक्सीन बनाई ओर दूसरे देशों को दी जिन अंग्रेजों ने हम पर राज किया उन्हें पीछे छोड़ आज हम 5 बे नंबर की अर्थव्यवस्था बने है आपने वा अपने परिवार की सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है और हमें सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को बेहतर बनाए l नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल सहित गणमान्य नागरिक पत्रकार बंधु मौजूद रहे ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

केबिनट मंत्री प्रहलाद पटेल

खैरी से कोदसा तक 11 किलोमीटर की पदयात्रा

पदयात्रा कर लोगों से किया संवाद

जरूरी खबरें