Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

पत्रकारिता के जनक भगवान श्री नारद मुनि जी की जयंती के पावन पर्व पर कल शनिवार, 2 मई 2026 को मनाई जाएगी

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

बचाव कार्य का लिया जायजा. मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता.

जल संचय जन भागीदारी विषय पर आयोजित हुई कार्यशाला : गिरते जल स्तर को रोकने अधिक से अधिक जल भरण संरचनाएं बनाई जाए- नरसिंहपुर कलेक्टर

Aditi News Team

Sat, Mar 14, 2026

गिरते जल स्तर को रोकने अधिक से अधिक जल भरण संरचनाएं बनाई जाए- कलेक्टर

जल संचय जन भागीदारी विषय पर आयोजित हुई कार्यशाला

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने गिरते जल स्तर पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जिले में पानी के गिरते हुए जलस्तर को रोकने के लिए वास्तविक रूप से अधिक से अधिक जल भरण संरचनाये बनाई जाए, जिससे जलस्तर को ऊपर लाया जा सके। उक्ताशय के विचार कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरूवार को आयोजित जल संचय जन भागीदारी विषय पर जन संवाद कार्यशाला को संबोधित किया।

कार्यशाला में गोटेगांव विधायक श्री महेन्द्र नागेश, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेन्द्र ठाकुर, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल श्री रामसनेही पाठक, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, नगर पालिका तथा नगर परिषदों के अध्यक्ष, जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, जल उपभोक्ता समितियां के अध्यक्ष तथा ऐसे जनपद पंचायतों के 5 पंच व सरपंच जिन्होंने जलभरण क्षेत्र में अच्छा कार्य किया, मौजूद थे।

कार्यशाला में जल संचयन जानभागीदारी के ऊपर एक वीडियो का प्रदर्शन किया गया तथा जल संचय जन भागीदारी के ऊपर एक प्रस्तुति दी गई। पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह ने बताया कि नालों के ऊपर छोटे-छोटे गड्ढे बनाकर जल भरण संरचनाओं से जल स्तर को ऊपर उठाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिन ग्रामों में नल जल योजनाएं संचालित है, वहां पर टोटी ना लगने से पानी की बर्बादी हो रही है। उन्होंने सभी सरपंचों से आग्रह किया कि वह नल जल योजनाओं में निर्धारित समय में पानी छोड़े तथा नल जल योजनाएं बिना टोटी के संचालित ना हो।

कार्यशाला में डिप्टी कमिश्नर श्री अजय सिंह राजपूत ने जैविक खेती पर प्रकाश डालते हुए आग्रह किया गया कि सभी किसान जैविक खेती करेंगे, तो उन्हें अधिक आय प्राप्त होगी। सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश ने बताया गया कि वर्षा जल के संग्रहण ना होने से नदियों के जलस्तर में गिरावट हो रही है। जिले की नदियों में कुछ माह के बाद पानी का अभाव पाया जाता है। उन्होंने आग्रह किया कि जल संरचनाओं के पास से अतिक्रमण हटाते हुए तथा जल भरण संरचनाओं का निर्माण किया जाए, इस कार्य में सभी वर्गों की जनभागीदारी अति आवश्यक है। यह कोई शासकीय कार्यक्रम नहीं है और न हीं किसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए किया जा रहा है।

विधायक श्री नागेश ने दिलाई जल संचयन जन भागीदारी की शपथ

विधायक गोटेगांव श्री महेन्द्र नागेश ने इस अवसर पर जल संचय जन भागीदारी की शपथ दिलाई। सभी ने शपथ को दोहराते हुए कहा कि मैं, शपथ लेता/ लेती हूं कि मैं अपने दैनिक जीवन में पानी के विवेकपूर्ण उपयोग की आदत डालूंगा/ डालूंगी। मैं केवल स्वयं जल संरक्षण नहीं करुंगा/ करूंगी, बल्कि अपने परिवार, मित्रों और पड़ोसियों को भी वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण और पुनर्भरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रेरित करूंगा/ करूंगी। अपने क्षेत्र में तालाबों, नदियों और वर्षा जल संचयन संरचनाओं के पुनर्जीवन व सफाई में सक्रिय भागीदारी निभाऊंगा/ निभाऊंगी तथा जल की बर्बादी को रोकने का हरसंभव प्रयास करूंगा/ करूंगी। मैं अपनी नदियों में कोई भी अपशिष्ट, ठोस कचरा या अनुपचारित सीवेज नहीं डालूंगा/ डालूंगी तथा प्राकृतिक धारा को बनाए रखने और अतिक्रमण से मुक्त रखने के कार्य में सहयोग करूंगा/ करूंगी। अपनी स्थानीय नदी को राष्ट्रीय धरोहर मानकर उसकी सुरक्षा के प्रति स्थानीय समुदाय और युवाओं को जागरूक करूंगा/ करूंगी और एक समृद्ध और सुरक्षित कल की नींव रखूंगा/ रखूंगी।

यूपीएससी परीक्षा में चयनित होने पर किया गया सम्मानित

कार्यशाला के दौरान संघ लोक सेवा आयोग में चयन होने पर सुश्री प्राची जैन, सुश्री दीक्षा पाटकर तथा सुश्री पूजा सोनी को सम्मानित किया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेन्द्र ठाकुर,

पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल

विधायक गोटेगांव श्री महेन्द्र नागेश

जरूरी खबरें