गाडरवारा में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन : किसानों के खेतों से कृषि पंपों पर केबल चोरी की वारदातें होने से नाराज किसान पहुंचे गाडरवारा थाने सौंपा ज्ञापन
Aditi News Team
Wed, Sep 2, 2026
गाडरवारा थाने में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन
ग्राम,महगवां कला,कानहरगाव मगरमुहा, दिघोरी,सीरेगांव कठोतिया सहित अन्य ग्रामो में किसानों के खेतों से कृषि पंपों पर केबल चोरी की वारदातें होने से नाराज किसान पहुंचे गाडरवारा थाने
गाडरवारा। चोरी से जुड़ी क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन पत्र, उल्लेख किया गया है कि हम सभी किसान साथी ग्राम महगवां कला एवं समीप ग्राम के निवासरत कृषक हैं एवं पिछले कुछ समय से हमारे ग्राम के कृषि पंपों पर केबल चोरी से जुड़ी वारदातें बढ़ी हैं, इसी क्रम में 27/8/2026 की रात्रि अनके किसानों की केबल किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की गई है उन किसानों का उल्लेख नीचे दिया गया है, एवं पिछले एक वर्ष में अनके किसानों के साथ ऐसी घटना ग्राम, महगवां कला, कानहरगाव मगरमुहा, दिघोरी, सीरेगांवा, कठोतिया एवं अन्य ग्राम में घटित हुई हैं, जिसमें पिछले प्रकरण में ग्राम महगवां कला में आरोपी एक व्यक्ति की FIR कॉपी भी आप को प्रेषित की गई है, अतः आप से निवेदन है कृपया कर मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर उसकी जड़ तक पहुंचे एवं संबंधित सभी लोगों या इन चोरो द्वारा जिन व्यापारियों को ये केवल तार बेचें जाते है उन पर त्वरित कार्रवाई करें। हम सभी किसान एकमत होकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के तत्वाधान में ये ज्ञापन प्रेषित कर रहे हैं।
ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने मांग की है कि उक्त समस्या का निराकरण किया जाए एवं प्रभावित किसानों की FIR थाने में दर्ज की जाए। इस अवसर पर गाडरवारा ग्रामीण क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना
चीचली थाना प्रभारी
गाडरवारा एसडीओपी एल.एस. डागुर
थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान
राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ,गाडरवारा