Wednesday 2nd of September 2026

ब्रेकिंग

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

17 दिसंबर को भोपाल चलने,गौमाताओं के सुरक्षित विस्थापन के लिए गौशालाओं और मंदिरों की भूमि पर गौ सेवा प्रकल्प शुरू करने

किसानों के खेतों से कृषि पंपों पर केबल चोरी की वारदातें होने से नाराज किसान पहुंचे गाडरवारा थाने सौंपा ज्ञापन

परिस्थितियों की लहरों पर तैरना सीखें, निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

सातुड़ी तीज पर घर-घर हुई पूजा

नगर मे 5 करोड़ की लागत से बनेगा वाॅटर सप्लाई सिस्टम : नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

Aditi News Team

Wed, Sep 2, 2026

नगर मे 5 करोड़ रूपयों की लागत से बनेगा वाॅटर सप्लाई सिस्टम

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

गाडरवारा। नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने एवं निकाय पर बोझ बन रहे लाखों रूपयों की राशि के बिजली बिलों को बोझ कम करने के लिये पानी की टंकी निर्माण कार्य एवं पाईप लाईनों को विस्तार किया जा रहा है। चुंकि नगर की विस्तृत पाईप लाईने एवं पानी की टंकी काफी पुरानी हो चुकी है। जिसे दृष्टिगत रखते हुये नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगर में जलापूर्ति सुचारू किये जाने एवं भविष्य में 2055 तक निर्बाध जलापूर्ति किये जाने के लिये अमृत 2.0 योजना के तहत पांच करोड़ रूपयों की राशि से गाडरवारा में 20 लाख लीटर की पानी की टंकी का निर्माण एवं क्लियर वाॅटर डीआई 12 इंच पाईप लाईन,

ड्रिस्ट्रीब्यूशन पाईप लाईन एवं नल कनेक्शन के विस्तार के लिये राशि आबंटित की जाकर कार्य किया जा रहा है।

बिजली बिलों से मिलेगी मुक्ति

आगामी समय में नगर में संचालित नलकूप जिनकी संख्या 65 हैं, को बंद किया जाना है एवं नगर में सम्पूर्ण जलापूर्ति नई पाईप लाईन एवं नई पानी की टंकियों से किया जाना है। नलकूप बंद होने से नगर पालिका परिषद को बिजली के बिलों में 80 प्रतिशत की कमी आएगी, जिससे की अनावश्यक आर्थिक भार से निकाय को मुक्ति मिल सकेगी।

एक साल का लक्ष्य

इस कार्य को पूर्ण होने में एक साल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, कार्य की गति को देखते हुये लक्ष्यानुरूप समय में कार्य पूर्ण होने का अनुमान है। नगरवासियों को पुरानी पाईप लाईन एवं पुरानी पाईप लाईन से निजात मिलेगी और पानी का दुरूपयोग भी कम हो सकेगा। क्योंकि उक्त योजना से निर्धारित समय और निर्धारित मात्रा में जलापूर्ति की जाएगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा नगर पालिका परिषद

गाडरवारा सीएमओ रितु मेहरा

गाडरवारा नगर पालिका अध्यक्ष

जरूरी खबरें