Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

इटारसी में नवनिर्मित बस स्टैंड होगा शीघ्र संचालित : पिपरिया में संचालित टोल टैक्स को बंद करने के सांसद दर्शन सिंह ने दिये निर्देश

Aditi News Team

Wed, Oct 29, 2025

पिपरिया में संचालित टोल टैक्स को बंद करने के सांसद दर्शन सिंह ने दिये निर्देश

इटारसी में नवनिर्मित बस स्टैंड होगा शीघ्र संचालित

👁️‍🗨️ सभी ब्लाइंड स्पॉट हटाकर बनाए सीधा मार्ग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा बैठक

नर्मदापुरम जिला कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में मंगलवार को सांसद दर्शन सिंह चौधरी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। आयोजित बैठक में जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड निर्माण, सड़क रखरखाव एवं यातायात सुरक्षा को लेकर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री चौधरी ने पिपरिया-बनखेड़ी मार्ग पर संचालित टोल टैक्स को तत्काल बंद करने, इटारसी में नवनिर्मित बस स्टैंड को शीघ्र संचालित किए जाने, पिपरिया से नर्मदापुरम तक सभी ब्लाइंड स्पॉट हटाकर नया सीधा मार्ग बनाया जाएगा। बनखेड़ी में बसों को यात्रियों की सुविधा हेतु नगर के अंदर से निकाले जाने के निर्देश दिए।

श्री चौधरी ने आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस उपाय अपनाते हुए आवारा मवेशियों को नियत स्थानों में रखने की व्यवस्था करने। साथ ही, जिन स्थानों पर पूर्व में दुर्घटनाएं हो चुकी हैं या जहां दुर्घटनाओं की संभावनाएं अधिक हैं, वहां विशेष सतर्कता बरतते हुए मरम्मत और सुधार कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे करने जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स शीघ्र सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए। ऐसे स्थानों पर सांकेतिक बोर्ड, गति अवरोधक, ट्री रिफ्लेक्टर, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं तत्काल सुनिश्चित की जाएं। स्कूलों में सड़क सुरक्षा की जानकारी देने के लिए और जागरूकता कार्यक्रम जाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को औचक बस यात्रा कर जमीनी स्तर की समस्याओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने का सुझाव दिया।

बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक सीताशरण शर्मा जिला कलेक्टर सोनिया मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमाशु जैन, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा, जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

इटारसी में नवनिर्मित बस स्टैंड होगा शीघ्र संचालित

पिपरिया में संचालित टोल टैक्स को बंद करने के निर्देश

जरूरी खबरें