Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

रायसेन वनमण्डल अंतर्गत परिक्षेत्र देवरी के ग्राम गोरखपुर डुंगरिया के निकट सुबह 9 बजे

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

स्वामी प्रणवानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में कर रहे परिक्रमा : नर्मदा परिक्रमा वासीयो का हुआ भव्य स्वागत

Aditi News Team

Fri, Nov 28, 2025

नर्मदा परिक्रमावासीयो का हुआ भव्य स्वागत

गाडरवारा । मार्कण्डेय सन्यास आश्रम ओंकारेश्वर के पीठाधीश्वर स्वामी प्रणवानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में वाहनों से चल रहे परिक्रमावासीयो के दल के गाडरवारा नगर में आगमन पर भव्य हार्दिक आत्मीय स्वागत किया गया । इस मंगलमय यात्रा में लगभग पन्द्रह संत महात्माओं की टोली व एक सौ पचास महिला पुरुष भक्त जन शामिल है।

आगमन पूर्व नगर सीमा पर भगवान भोलेनाथ की पवित्र स्थली डमरू घाटी पर स्वामी प्रणवानंद सरस्वती के सानिध्य में सभी परिक्रमावासीयो ने भगवान शिव का अभिषेक, पूजा अर्चना की गई ।डमरू घाटी अध्यक्ष हंसराज मालपानी, सचिव चन्द्रकांत शर्मा, प्रथम सेवक केदारनाथ अग्रवाल आदि ने सभी संत मंडल, और नर्मदा भक्तों का ह्दय स्पर्शी स्वागत कर आगवानी की।

इसके उपरांत नर्मदा काफिला श्री पैलेस पहुंचने पर माहेश्वरी समाज के पदाधिकारियों के साथ पुरूष, महिला, युवाओ के साथ श्री पैलेस के प्रमुख प्रकाश काबरा अन्य लोगों ने बैंड-बाजे, पुष्प वर्षा के साथ ही साथ हर हर नर्मदे हर के गगन भेदी नारों के साथ आगवानी की।

वहीं दुसरी ओर आर्शीवचन कार्यक्रम की प्रथम श्रृंखला में माहेश्वरी समाज, अग्रवाल समाज, बिडी उध्यमी नरेंद्र कठल, रमेश साहु, सहित उपस्थित नर्मदा व स्वामी जी भक्तों, आदि ने पुष्प माला, तिलक, साल श्री फल से परम पूज्य श्री प्रणवानंद जी व सहयोगी संतो सर्व श्री बाबा जी हतुन्डी, अमृतानंद जी, किशोर चैतन्य, रमन चैतन्य आदि का भावभीना स्वागत किया गया।तदुपरांत स्वामी प्रणवानंद महाराज ने अपने सारगर्भित आशीष वचनों में मानव जीवन में सत्संग और अच्छे विचारों व कामो की उपादेयता बताते हुए गीता के अठारहवे अध्याय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आप जैसे भी हो किंतु नेक कार्य करते हुए सत्संग को जीवन का आधार बनाये । आपने गाडरवारा में आत्मीय स्वागत की प्रशंसा करते हुए अविस्मरणीय बताया और यहाँ के लोग विरले और धर्मानुरागी व्यक्तिव के धनी से अलंकृत किया । कार्यक्रम का संचालन महेश मालपानी ने किया ,आभार इस आयोजन के सूत्रधार रवि गगरानी भोपाल ने व्यक्त करते हुए सभी के प्रति साष्टांग वंदन किया ।

Tags :

गाडरवारा

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें