Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए किए गए आवश्यक प्रबंध : नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने किया मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले बरमान मेले में की तैयारियों का निरीक्षण

Aditi News Team

Mon, Jan 12, 2026

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने किया मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले बरमान मेले में की गई तैयारियों का निरीक्षण

नर्मदा नदी के दोनों घाटों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए किए गए आवश्यक प्रबंध

नरसिंहपुर।मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर ग्राम पंचायत बरमानखुर्द के ब्रह्माण घाट में बरमान मेले की तैयारी को लेकर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने बरमान कलां और बरमान खुर्द में नर्मदा नदी के घाटों का निरीक्षण रविवार को किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, एसडीएम गाडरवारा श्रीमती कलावती व्यारे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने बरमानकलां के सीढ़ी घाट में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कराए जा रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने बरमान कलां और बरमान खुर्द में दुकानदारों व नागरिकों से साफ - सफाई बनाए रखने के लिए कहा। कलेक्टर ने बरमान मेले में लगने वाली दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां दुकानदारों से कहा कि अपनी दुकान आवंटित जगह पर ही लगाएं और दुकान की सामग्री को दुकान के अंदर ही रखें, जिससे आने - जाने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना न करना पड़े। दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी। दुकानदार अपनी दुकानों में डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखें। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमनयंत्र भी रखें। इन निर्देशों का पालन नहीं होने की स्थिति में संबंधित दुकानदार पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने दुकानदारों से कहा कि वे अपनी दुकान नर्मदा नदी के घाट के किनारे नहीं लगाएं। जो दुकानदार घाट के नजदीक अपनी दुकान लगाए हैं, वे घाट से निर्धारित दूरी पर ही लगाएं, जिससे स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने सभी श्रद्धालुओं और दुकानदारों से कहा कि नर्मदा नदी में और घाटों में गंदगी न फैलाएं। कलेक्टर ने श्रद्धालुओं से कहा कि खाने, बनाने व भंडारे के लिए स्थल निर्धारित किया गया है। निर्धारित स्थल पर ही भंडारा का आयोजन किया जाए। भंडारे के दौरान प्लास्टिक के स्थान पर पत्तों के दोना - पत्तल का ही उपयोग करें।

इसके अलावा कलेक्टर ने नर्मदा नदी के दोनों घाटों में सुरक्षा की दृष्टि से किए गए कार्यों का भी निरीक्षण किया। रेत घाट में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए पिल्लरों का भी निरीक्षण किया। इन पिल्लरों में चैन और जालियां भी लगाई गई है, जिससे कोई भी श्रद्धालु गहरे पानी में न जाए और किसी भी तरह की दुर्घटना न हो। इसके अलावा बरमान कलां में सीढ़ी घाट में भी सुरक्षा की दृष्टि से गहराई में जाने से रोकने के लिए सांकेतिक लाल निशान के बॉल्स भी लगाए गए हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया

एसडीएम गाडरवारा श्रीमती कलावती व्यारे

जरूरी खबरें