Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

बोर्ड परीक्षाओ की तैयारी के संदर्भ में दिये सुझाव : नरसिंहपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

Aditi News Team

Sat, Dec 20, 2025

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

बोर्ड परीक्षाओ की तैयारी के संदर्भ में दिये सुझाव

गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी प्रतुल इंदुरख्या ने गाडरवारा के शास आदर्श उमा विद्यालय एवं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने मुख्य रूप से कक्षा 10वी में बच्चों से प्रश्न पूछे एवं 10वी में पढ़ाने वाले शिक्षकों को परीक्षा की तैयारी के लिहाज से कैसे पढ़ाते है,पढ़वा कर देखा।उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चों को प्रतिदिन कुछ प्रश्न दिए जाए और दूसरे दिन उनसे लिखवा कर जांच की जाए। उन्होंने कहा कि कमजोर विद्यार्थियों के स्तर को सुधारने हेतु विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने शिक्षकों और बच्चों के प्रयास को संतोषजनक बताया एवं निरंतर सुधार की अपेक्षा जताई। इस दौरान श्री इंदुरख्या के मार्गदर्शन से बच्चो और शिक्षकों ने और अच्छा प्रयास करने का संकल्प लिया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर जिला शिक्षा अधिकारी

जरूरी खबरें