Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

ग्राम कल्याणपुर के शासकीय उ मा विद्यालय के विद्यार्थियों ने : शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने किया कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण

Aditi News Team

Sat, Dec 20, 2025

शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने किया कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण

गाडरवारा। गत दिवस ग्राम कल्याणपुर के शासकीय उ मा विद्यालय के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत जबलपुर के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान कुलपति डॉक्टर पी के मिश्रा ने छात्र छात्राओं को विश्वविद्यालय में संचालित गतिविधियों से परिचित कराया एवं कहा कि जो भी यहां आया है वो कुछ अनुभव लेकर घर जाये। उन अनुभवों को पालको एवं कृषको को बतलाए साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय भ्रमण हेतु फॉरेस्ट्री विभाग के डीन डॉक्टर एस बी अग्रवाल से परिचित कराया एवं उनके मार्गदर्शन में वानकी विभाग में छात्र-छात्राओं की कांफ्रेंस आयोजित कराई जिसमें प्रोफेसर डॉक्टर स्वामीनाथ ने छात्र-छात्राओं को पेड़ पौधे एवं पादप विज्ञान के बारे में बतलाया। विभाग अध्यक्ष डॉक्टर एस बी अग्रवाल ने वर्तमान समय में कृषि विश्वविद्यालय की उपादेयता पर प्रकाश डाला एवं कहा कि कृषि विश्वविद्यालय एशिया का सबसे बड़ा कृषि शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान है। उन्होंने वानकी के विषय में जानकारी दी साथ ही डॉक्टर सत्येंद्र ठाकुर रिसर्च स्कॉलर ने औषधीय पौधों एवं उनके गुण से परिचित कराया। इसके अलावा विश्वविद्यालय द्वारा संचालित वन पौधशाला ( नर्सरी) कृषि वानकी, पशु अनुसंधान के बारे में बताया यहां पर डिप्लोमा पाठ्यक्रम, डिग्री, पीजी एवं डॉक्टरेट का अध्ययन होता है। अभियांत्रिकी शाखा में गणित संकाय से बीटेक (एग्रीकल्चर) होता है तथा कृषि के क्षेत्र में लगभग 14 ब्रांच संचालित है जिसमें पीएटी के माध्यम से छात्रों को प्रवेश मिलता है। भ्रमण में छात्र छात्राओं को बतलाया गया कि आप स्कूल टीचर, कॉलेज व्याख्याता शासकीय अशासकीय क्षेत्रों में एग्रीकल्चर के अंतर्गत हॉर्टिकल्चर इस क्षेत्र में एडवांस टेक्नोलॉजी में अपना भविष्य बना सकते हैं यदि आपके परिवार में लोग कृषि करते हैं तो आप नवीन तकनीकी एवं यंत्रीकरण से आय एवं उत्पादन बड़ा सकते हैं । उल्लेखनीय है कि छात्राओं ने खाद्य प्रशिक्षण यूनिट में बनाने वाले उत्पादों एवं बीज उत्पादन प्रक्रिया को बारीकी से समझा। मृदा विज्ञान के विभाग प्रमुख डॉक्टर बृजेश दीक्षित ने छात्र छात्रों से संवाद करते हुए मृदा की उर्वरकता बढ़ाने के लिए क्या उपाय करें बतलाया प्रकृति मानव जीवन एवं मृदा का महत्व पर चर्चा की। प्राचार्य ओमप्रकाश कौरव ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति श्री पीके मिश्रा विभाग प्रमुख उद्यानिकी श्री एस बी अग्रवाल एवं बहुत से रिसर्च स्कॉलरों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर के छात्र छात्राओं को विश्वविद्यालय में उत्पादित नवीनतम तकनीक नई बीज प्रजाति एवं कृषि यांत्रिकी में किसानों के उत्पादकता बढ़ाने में किए गए प्रयास की सराहना की एवं आभार व्यक्त किया।शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में वरिष्ठ शिक्षक शिवदास चढ़ार ,मनीष नेमा,योगेश कौरव, शैलजा ताम्रकार, नमन शर्मा रोहित कौरव मनीष पटले ने योगदान दिया ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

ग्राम कल्याणपुर के शासकीय उ मा विद्यालय

जबलपुर के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय

जरूरी खबरें