Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

आरोपी फर्जी लोन और स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर खासकर दक्षिण भारत के लोगों को फोन कर ठगी का शिकार बनाते थे।

लखनऊ में 14 करोड़ के सात दुर्लभ फाल्कन बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

शरीर से मिले बंदूक के छर्रे; केंद्र ने बिठाई हाई-लेवल जांच करे बोर्ड

गाडरवारा-करेली रोड स्थित शक्कर नदी पुल पर बोलेरो वाहन की जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद।

देह व्यापार में संलिप्त तीन युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया : पुलिस ने नाबालिग बालिका व महिलाओं से अनैतिक देह व्यापार कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया

Aditi News Team

Sat, Dec 20, 2025

पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार में संलिप्त तीन युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया

स्पा सेंटर मे चल रहा था सेक्स रैकेट

थाना एएचटीयू एवं न्यू आगरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में नाबालिग बालिका व महिलाओं से अनैतिक देह व्यापार कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 01 महिला अभियुक्ता सहित कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के कब्जे से 04 मोबाइल फोन, ऑनलाइन भुगतान की मशीन, ₹14,220 नगद सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया।

उत्तर प्रदेश के आगरा थाना न्यू आगरा क्षेत्र में दिल्ली हाईवे की सर्विस रोड स्थित आरके प्लाजा की दूसरी मंजिल पर चल रहे 'बॉडी स्पा एंड सैलून'

स्पा सेंटर पर गुरुवार देर रात पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार में संलिप्त तीन युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया। मौके से चार महिलाओं और एक किशोरी को मुक्त कराया गया। आरोपी संचालक की पुलिस तलाश कर रही है। एनजीओ की शिकायत पर एसीपी सुकन्या शर्मा के नेतृत्व में एएचटीयू थाना और न्यू आगरा पुलिस ने कार्रवाई की है। एसीपी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इंजीनियर्स कॉलोनी स्थित आरके प्लाजा की दूसरी मंजिल पर संचालित सिटी बॉडी स्पा से मैनेजर गोविंद कुशवाह निवासी मार मोहल्ला, पिनाहट, ग्राहक विष्णु कुमार निवासी नगला देवांश, डौकी, दलाल पवन जाटव निवासी 12 फुटा गली, जगदीशपुरा और सदर निवासी महिला को गिरफ्तार किया है।

आरोपी महिला ने बताया कि वह पति को छोड़कर अलग रहती है। उसके पवन जाटव से संबंध हो गए। वह रुपयों के लिए देह व्यापार करने लगी। स्पा सेंटर में नाबालिग बेटी के एक ग्राहक से चार हजार रुपये मिल जाते थे, इसलिए रुपयों के लालच में उसने खुद के साथ बेटी से भी देह व्यापार कराना शुरू कर दिया। आरोपी महिला और पवन रुपयों का लालच देकर गरीब परिवार की महिलाओं को भी स्पा सेंटर लेकर आते थे और उनसे देह व्यापार करवाकर कमीशन लेते थे। मुक्त कराई गई चारों महिलाएं बेहद गरीब परिवारों से हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस

जरूरी खबरें