Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

खबर का हुआ असर, जिम्मेदार अधिकारी निकले फील्ड पर : नरसिंहपुर जिला परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की चैकिंग कर 4 वाहन जप्त किए गए

Aditi News Team

Wed, Nov 5, 2025

नरसिंहपुर जिला परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की चैकिंग कर 4 वाहन जप्त किए गए

नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में जिला परिवहन विभाग नरसिंहपुर के द्वारा जिले में स्कूली व सवारी वाहनों की चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में विभाग द्वारा मंगलवार को कारमेल स्कूल व रेवाश्री स्कूल की लगभग 25 वाहनों की चैकिंग की गई। इन वाहनों में फिटनेस, बीमा, ओवरलोडिंग, मेडिकल किट, अग्निशमन यंत्र सहित अन्य दस्तावेजों को चैक किया गया। चैकिंग के दौरान 4 वाहन नियमानुसार नहीं पाए जाने पर उन्हें जप्त किया गया। जिला परिवहन अधिकारी श्री रवि बरेलिया ने बताया कि जिले में आगे भी निरंतर स्कूली वाहनों की जांच की जाएगी। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए वाहनों का संचालन करें। सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे परमिट, फिटनेस, बीमा आदि को कम्पलीट रखें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर जिला परिवहन विभाग द्वारा

वाहनों की चैकिंग कर 4 वाहन जप्त किए गए

कारमेल स्कूल व रेवाश्री स्कूल की लगभग 25 वाहनों की चैकिंग

जिला परिवहन अधिकारी श्री रवि बरेलिया

जरूरी खबरें