अवैध नशीली दवाओं के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए गए।l : जिले में अवैध नशीली दवाओं के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
Aditi News Team
Sat, Dec 6, 2025
"OPERATION EAGLE CLAW"
जिले में अवैध नशीली दवाओं के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
• अवैध नशीली दवाओं के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए गए।
• बड़ी मात्रा में अवैध नशीले इंजेक्शन, सिरिंज एवं नीडल जप्त।
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थो की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ /नशीले पदार्थ जप्त किए जा रहे है।
*अभियान का मुख्य उद्देश्य :*
• युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रखना।
• जिले में नशे पर पूर्णतः प्रतिबंध सुनिश्चित करना।
• अवैध नशीली दवाओं एवं पदार्थों की तस्करी को रोकना।
• युवाओं में नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना।
• जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के खिलाफ सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित करना।
• नशे के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही और कड़ी निगरानी को सुदृढ़ करना।
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान "OPERATION EAGLE CLAW" जिले में अब तक बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब जप्त कर नशे की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है। इसी क्रम में जिले में अवैध नशीली दवाओं पर अब तक की बड़ी कार्यवाही में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में अवैध नशीले इंजेक्शन, सिरिंज एवं नीडल जप्त किए गए है।
आरोपी 1 : अजय महोबिया निवासी गणेश नगर, बरगी कालोनी, थाना स्टेशनगंज, जिला नरसिंहपुर।
आरोपी 2 : सुरेन्द्र उर्फ छुट्टन रजक निवासी काछी महोल्ला, शंकर वाड, थाना कोतवाली, जिला नरसिंहपुर।
जप्ती : क्लोरफेनिरामाइन मेलीवट इंजेक्शन, एवं फेनिरामाइन मेलीवट इंजेक्शन 60 शीशी, एवं बड़ी मात्रा में सिरिंज एवं नीडल जप्त।
*वैघानिक कार्यवाही :* आरोपियों के विरूद्ध धारा 5/13 म.प्र. ड्रग कंट्रोल अधिनियम एंव 331(4), 305(e) बी.एन.एस. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक गौरव चांटे, उनि संजय सूर्यवंशी, आरक्षक नीलेश दुबे, उमेश्वर पाठक, कुलदीप साहू, राहुल दुबे, अभय तिवारी, श्रेय अवस्थी की सराहनीय भूमिका रही है।
*नशीले पदार्थो के सेवन होने वाले दुष्प्रभाव :*
• एचआईवी/एड्स एवं अन्य संक्रामक रोगों का खतरा।
• हृदय, लिवर और किडनी पर गंभीर दुष्प्रभाव।
• त्वचा रोग और नसों को नुकसान।
• मानसिक व शारीरिक कमजोरी।
• अधिक मात्रा के सेवन से मृत्यु तक की आशंका।
• नशीले पदार्थो के सेवन होने वाले दुष्प्रभाव :
*पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना एवं नरसिंहपुर पुलिस द्वारा आमजन एवं दवा विक्रेताओं से अपील की जाती है कि :*
• युवाओं और बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति नियमित रूप से जागरूक करें।
• परिवार और पड़ोस में बच्चों की गतिविधियों पर निगरानी रखें और उनके साथ नियमित संवाद बनाए रखें।
• किसी भी प्रकार की अवैध नशीली दवाओं, इंजेक्शन, सिरिंज या नीडल का स्टॉक या बिक्री न करें।
• ग्राहकों से अनजाने में नशे की दवाओं की बिक्री से बचें और सभी लेन-देन का रिकॉर्ड रखें।
• यदि किसी ग्राहक द्वारा अवैध या संदिग्ध मांग की जाती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
• पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान में सहयोग करें और जनता को जागरूक करने में भागीदार बनें।
• अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर समय पर पुलिस को सूचित करें ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई हो सके।
"नशे से दूरी, है ज़रूरी"
" Say No to Drugs"
Tags :
नरसिंहपुर पुलिस
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)