Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया : नरसिंहपुर पुलिस का बालिकाओं की सुरक्षा हेतु विशेष अभियान

Aditi News Team

Sat, Oct 25, 2025

नरसिंहपुर पुलिस का बालिकाओं की सुरक्षा हेतु विशेष अभियान

“ऑपरेशन अपराजिता”

• स्कूल एवं कॉलेज परिसरों के आसपास असामाजिक/शरारती तत्वों पर विशेष नजर।*

• सादे कपड़ों में पुलिस मित्रों की तैनाती।

• जिलेभर में स्कूलों के आस-पास शरारती तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही।

• स्कूलों के आस-पास घूमने वाले 48 शरारती तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।

• छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

बालिकाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा जिले के प्रत्येक शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों और महाविद्यालयों के आसपास छात्राओं एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान ‘‘अपराजिता’’ चलाया जा रहा है।

*अभियान का उद्देश्य है :* स्कूल-कॉलेज परिसरों के पास मंडराने वाले असामाजिक/शरारती तत्वों पर रोक लगाना एवं सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं छात्राओं के प्रति होने वाली किसी भी तरह की अभद्रता, छींटाकशी अथवा अनुचित व्यवहार को असमाजिक/शरारती तत्वों को सबक सिखाना एवं छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

*मुख्य बिंदुः*

• पुलिस की विशेष टीमों द्वारा गश्त बढ़ाई गई है, विशेषकर स्कूल आरंभ और समाप्ति के समय।

• सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों /पुलिस मित्रों की तैनाती की गई है ताकि तुरंत प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

• यदि कोई युवक/व्यक्ति स्कूल या कॉलेज के बाहर बिना कारण समय व्यतीत करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध वैधानिक कठोर कार्यवाही की जाएगी।

• शरारती तत्वों के परिजनों को बुलाकर उनके कृत्यों को बताया जा रहा है।

• स्कूल एवं कॉलेज प्रबंधन को भी निर्देशित किया गया है कि वे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करें।

*पुलिस टीमों द्वारा स्कूल पहुचकर छात्राओं को किया गया जागरूक :*

जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने स्कूलों का दौरा कर छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आत्मरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छात्राओं को किसी भी विपरीत परिस्थिति में साहस और समझदारी से काम लेना चाहिए। टीमों ने उपस्थित छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

जरूरी खबरें