Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

गाडरवारा में 13 से 17 नवंबर तक 69 वीं राष्ट्रीय शालेय व्हालीबॉल आयोजित : मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा राष्ट्रीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Aditi News Team

Wed, Nov 12, 2025

मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा राष्ट्रीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

गाडरवारा में 13 नवंबर से 17 नवंबर तक 69 वीं राष्ट्रीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता होगी आयोजित

करीब 759 प्रतिभागी खिलाड़ी एवं 165 ऑफिसियल्स करेंगे सहभागिता

नरसिंहपुर, 12 नवंबर 2025. प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में जिले के गाडरवारा स्थित पुराना कॉलेज के रूद्र मैदान में 69 वीं राष्ट्रीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 13 नवंबर को सुबह 11 बजे होगा। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी और विशिष्ट अतिथि रूप में पूर्व विधायक श्री नरेश पाठक व श्रीमती साधना स्थापक, नपा अध्यक्ष गाडरवारा श्री शिवाकांत मिश्रा और श्री रामसनेही पाठक मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय व्हालीबॉल प्रतियोगिता में टीमों का आगमन हो चुका है। आयोजन समिति ने समस्त जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि 69 वीं राष्ट्रीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता 19 आयु वर्ग के बालक/ बालिका का आयोजन 13 नवंबर से 17 नवंबर तक होगी। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 759 प्रतिभागी खिलाड़ी एवं 165 ऑफिसियल्स सहभागिता करेंगे। सफल आयो‍जन के लिए कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभिन्न समितियों का गठन कर अधिकारी- कर्मचारियों को दायित्व सौंपे हैं।

सूफी संगीत श्री कैलाश खैर 17 नवंबर को गाडरवारा आएंगे

प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के विशेष प्रयासों से 69 वीं राष्ट्रीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता 19 आयु वर्ग के बालक/ बालिका का आयोजन 13 नवंबर से 17 नवंबर 2025 तक आयोजित होगी। राष्ट्रीय व्हालीबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर 17 नवंबर की शाम को सुप्रसिद्ध सूफी गायक पद्मश्री श्री कैलाश खैर अपनी गीत, संगीत व भजन की शानदार प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा में 13 नवंबर से 17 नवंबर तक

69 वीं राष्ट्रीय शालेय व्हालीबॉल

मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में

राष्ट्रीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

करीब 759 प्रतिभागी खिलाड़ी एवं

ऑफिसियल्स करेंगे सहभागिता

जरूरी खबरें