Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

पुलिस उप महानिरीक्षक ने किया जिले का दौरा : कानून व्यवस्था एवं अपराधों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Aditi News Team

Wed, Dec 10, 2025

पुलिस उप महानिरीक्षक ने किया जिले का दौरा

कानून व्यवस्था एवं अपराधों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज छिन्दवाडा श्री राकेश कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 10.12.2025 को पुलिस अधीक्षक, कार्यालय में जिले की कानून व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा की गयी। बैठक में जिले के पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना सहित अति. पुलिस अधीक्षक, सभी अनुभागों के एसडीओपी, उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक एवं सभी शाखा प्रभारी उपस्थित हुये।

उक्त बैठक के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा थानावार अपराधों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के उपरान्त सुरक्षा इंतजामों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

*अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के लिये निम्नांकित दिशा-निर्देश दिये गये :*

• गंभीर अपराधों की सूचना मिलते ही तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तुरंत विवेचना शुरू करते हुए उसका समयवधि में निराकरण किया जावे ताकि पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

• अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संगठित अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जावे साथ ही लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण किया जावे।

• विभिन्न आयोगों, वरिष्ठ कार्यालय एवं थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण कर शिकायत कर्ता को संतुष्ट किया जावे एवं आजमनों की शिकायतों को अनावश्यक लंबित न रखा जावे।

• क्षेत्र में गुण्ड़ा, बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार पेट्रोलिंग, नाईट गश्त, सघन चैकिंग करते हुए, अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जावे।

पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा समीक्षा बैठक के उपरान्त पुलिस नियंत्रण कक्ष की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण भी किया गया।

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक

पुलिस उप महानिरीक्षक

जरूरी खबरें