Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय पुरुषोत्तम योग का सामूहिक पाठ : गीता जयंती पर उत्कृष्ट विद्यालय में गूँजा ‘पुरुषोत्तम योग’ का पाठ

Aditi News Team

Wed, Dec 3, 2025

गीता जयंती पर उत्कृष्ट विद्यालय में गूँजा ‘पुरुषोत्तम योग’ का पाठ

( गाडरवारा ) गीता जयंती के अवसर पर सोमवार को विकासखंड चीचली के उत्कृष्ट विद्यालय में में श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय पुरुषोत्तम योग का सामूहिक पाठ भव्य रूप से संपन्न हुआ। लोक शिक्षण संचनालय के निर्देशों के परिपालन में शासन, सामाजिक संस्थाओं और विद्यालयों की संयुक्त पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में जन्म प्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।

प्रदेश के जिलों में आयोजित कार्यक्रम सहित उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में सुबह 10 बजे एक साथ गीता के 15वें अध्याय के श्लोकों का सस्वर संगीतमय वाचन पंडित शास्त्री आशुतोष शर्मा द्ववारा कराया गया। आगंतुक जन प्रतिनिधियों अंतर्गत मंडल अध्यक्ष नरेश कौरव, के एल साहू, संतोष चौरसिया ने सभी को संबोधित करते हुए गीता, गायत्री, गौमाता, गंगा के महत्व को बताते हुए श्रीमदभगवत गीता के मूल भाव से सभी को परिचित कराया। उन्होंने अपने उद्बोधन में गीता के सारतत्व 15 अध्याय में निहित वर्णन को उजागर किया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीलम मरावी, विकासखंड स्त्रोत समन्वय डी के पटेल तथा संस्था प्राचार्य भूपेश ठाकुर द्वारा भी विद्यार्थियों को विभिन्न धर्म से संबंधित वेद, पुराण, धार्मिक किताबें में निहित भाव से अवगत कराया। विद्यार्थी स्वाध्ययन के साथ-साथ अनुशासन, राष्ट्रीयता का भाव पर अग्रसर रहें। तथा सदैव बड़ों का आदर करें। इस कार्यक्रम में जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक स्मिता डांडे, संजय पाठक, जनपद पंचायत चीचली से संजीव तिवारी, दीपमाला ब्रह्मवंशी सहित शाला स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक विनीत नामदेव एवं आभार प्रदर्शन सत्यम ताम्रकार द्वारा किया गया।

Tags :

गाडरवारा

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

चीचली उत्कृष्ट विद्यालय

श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय पुरुषोत्तम योग का सामूहिक पाठ

जरूरी खबरें