Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

आरोपी फर्जी लोन और स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर खासकर दक्षिण भारत के लोगों को फोन कर ठगी का शिकार बनाते थे।

सांईखेड़ा नगरपरिषद के वार्ड क्रमांक 8 विवेकानंद वार्ड में कल रात में : ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी श्री अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने सोंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Tue, Dec 16, 2025

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी श्री अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज श्री जी के निर्देश पर उनके प्रतिनिधिमंडल द्वारा थाना साईं खेड़ा में सोंपा ज्ञापन

साईखेड़ा ।नगर परिषद साईखेड़ा के वार्ड क्रमांक 8 विवेकानंद वार्ड में 15 दिसंबर की रात गोवंश के एक बछड़े का सिर कटा हुआ शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिकों ने मामले को गंभीर एवं संवेदनशील मानते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

घटना के विरोध में श्री हरि शरणम् सेवा संस्थान के संस्थापक पं. अनुराग भार्गव एवं गौ सांसद श्री महेंद्र भार्गव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाना साईखेड़ा पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सनातन संस्कृति में गौ माता को विशेष सम्मान प्राप्त है तथा इस प्रकार की घटनाएं धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित कर सकती हैं। इसी विषय पर करणी सेना परिवार एवं अन्य हिंदू संगठनों ने भी SDOP को ज्ञापन सौंपते हुए।

उन्होंने प्रशासन से सवाल किया कि अब तक दोषियों की पहचान एवं गिरफ्तारी क्यों नहीं हो सकी है तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा नगर परिषद द्वारा मृत पशुओं को उठाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी नियुक्त कर टोल-फ्री नंबर जारी किया जाए। साथ ही, मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद खुले में मांस विक्रय की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने की भी मांग रखी गई।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग रखी ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

गाडरवारा एसडीओपी

सांईखेड़ा थाना प्रभारी

जरूरी खबरें