शाहनगर में रफ्तार का कहर,बेकाबू हाईवा ने तीन को रोंदा : एक की कटनी मे और दूसरे की जबलपुर मे दर्दनाक मौत तीसरा मौत और जीवन के बीच कर रहा सघर्ष, मोटरसाइकिल के उङे परखच्चे
Aditi News Team
Sun, Mar 15, 2026
रिपोर्टर जितेंद्र दुबे
शाहनगर में रफ्तार का कहर,बेकाबू हाईवा ने तीन को रोंदा एक की कटनी मे और दूसरे की जबलपुर मे दर्दनाक मौत तीसरा मौत और जीवन के बीच कर रहा सघर्ष, मोटरसाइकिल के उङे परखच्चे
शाहनगर नि प्र ।शाहनगर थाना क्षेत्रांतर्गत रविवार के रोज सुबह 10बजे एन. एच - 43 कटनी - पन्ना सङक मार्ग आमा नर्सरी केन नदी पुल के समीप सङक हादसे में कटनी से अमानगंज जा रहे बाक्साईङ से भरे बेलगाम तेज रफ्तार ओवर लोङ हाइवा ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल के परखच्चे उङ गये और सभी 3 मजदूर जो अमानगंज से कटनी जा रहे थे बुरी तरह चोटिल हो गये और चीख पुकार से वहां गुजरने वाले वाहनों के लोग यह वीभत्स नजारा देखकर हतप्रभ हों गये। हादसे की जानकारी राहगीरों ने पुलिस ङायल वाहन 112 को दी । जहां मौके पुलिस ङायल वाहन का स्टाप सहित शाहनगर पुलिस स्टाप एस आई मनोज यादव आरक्षक रविन्द अहिरवार ब्रजेन्द पायक और राकेश सिंह सहित सैनिक राजेन्द्र सिह और पायलेट अफजल खान सतीश तिवारी सहित पुलिस स्टाप ने हाइवा के नीचे फंसे तीनों मजदूरों को शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर ईलाज के लिये भर्ती कराया गया जुटाई गई जानकारी के मुताबिक राजकुमार केवट पिता पुत्तु केवट 22वर्ष निवासी बैरघटा थाना - बरही जो अपने दो साथियों में भारत केवट पिता दशरथ केवट 19वर्ष निवासी करेला थाना बरही, अमित केवट पिता गोविन्द केवट 20वर्ष निवासी पिपरा थाना -विजराघवगढ हीरो ङील्कस मोटरसाइकिल एम पी 21जेङ एच 4172से अमानगंज से पवई शाहनगर मार्ग से अपने घर कटनी जा रहे थे । तभी शाहनगर क्षेत्रांतर्गत आमा नर्सरी सङक मार्ग पर कटनी से तेज रफ्तार बकसाईङ से भरे हाइवा क्रमांक सी जी 22 ए जे 2325ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिनका प्राथमिक उपचार पश्चात स्थ्ती बिगङते देख शाहनगर बीएमओ ङाॅ सर्वेश लोधी ने कटनी बेहतर ईलाज के लिये रेफर कर दिया जहां रास्ते में राजकुमार केवट की मौत हो गयी साथ ही कटनी जिला चिकित्सालय से भी चिकित्सकों ने भारत केवट और अमित केवट को जबलपूर मेङिकल कालेज के लिये रेफर कर दिया गया जहां रास्ते मे सिहोरा के समीप पहूचते ही भारत केवट की दर्दनाक मौत हो गयी जबकक अमित केवट मोत और जीवन के बीच संघर्ष कर रहा है ।
इनका कहना है ।
- मनोज यादव, एस.आई थाना शाहनगर
मोटरसाइकिल और हाइवा की भिङंत सङक हादसे मे सभी तीनों घायलों को कटनी रेफर कर दिया गया है ।जानकारी मे दो की मौत हो गई है हाइवा को सुरक्षात्मक थाना परिसर पर खङा कर लिया गया है मर्ग ङायरी आने के पश्चात मामला कायम कर लिया जायेगा ।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
शाहनगर पुलिस