Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

गो रक्षा हेतु एक देश एक कानून बने- स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी : गो सेवा करने वाले साक्षात् गोपाल है - ग्वाल सन्त गोपालानंद सरस्वती

Aditi News Team

Thu, Oct 30, 2025

गो रक्षा हेतु एक देश एक कानून बने- स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी

गो सेवा करने वाले साक्षात् गोपाल है - ग्वाल सन्त गोपालानंद सरस्वती

श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला में गोपाष्टमी पर ग्वाल पूजन एवं गोचारण लीला

बडौद ,आगर/30 अक्टूबर, बड़ौद जनपद क्षेत्र में स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में चल रहें एकादश दिवसीय गो नवरात्रि महोत्सव के दशम दिवस एवं भव्य श्री गो कृपा कथा के नवम दिवस पर श्रोताओं को संबोधित करते हुए 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता एवं श्री गोपाल परिवार संघ के संस्थापक ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानन्द सरस्वती जी महाराज ने बताया कि आज ही के दिन भगवान कृष्ण ने अपने बड़े भ्राता बलदाऊ जी एवं ब्रज के ग्वालों के साथ गाय चराई थी और आज ही के दिन गो चारण करने वाले ग्वालों का पूजन का महत्व है क्योंकि गौसेवा करने वाले साक्षात गोपाल है ।

महाराज जी ने मध्य प्रदेश की सभी लाडली बहनों से आग्रह किया कि आपको सरकार के माध्यम से लाडली बहनों को जो राशि मिलती है उसमें से एक माह की राशि किसी गोशाला में गो ग्रास के लिए राशि दान दे ।

मध्यप्रदेश गो संवर्धन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मेघराज जैन ने गो आधारित कृषि पर जोर देते हुए कहा कि अपनी जान बचाना है तो गो की शरण में जाइए अर्थात गो आधारित कृषि करें

गो संवर्धन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पूज्य स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी जी महाराज ने भारत के प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि जिस प्रकार आपने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए गो रक्षा की दृष्टि से काम किया उसी प्रकार भारत में भी गोमाता के लिए एक देश एक कानून बनाएं ताकि भारत में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लग जाएं ।

आलोट विधायक चिंतामणि मालवीया एवं आगर मालवा विधायक ओम मालवीय ने गो संरक्षण पर जोर देते हुए कहां कि प्रत्येक परिवार एक एक गोवंश की सेवा करें एवं आगर मालवा अपर जिला कलेक्टर आर.पी. वर्मा ने कहां कि बड़े भाग्य से हमने मानुष तन पाया है और देवता की भी देवता कही जाने वाली भगवती गोमाता की हम सेवा करे यही संदेश दिया ।

गो नवरात्रि महामहोत्सव के दशम दिवस पर मध्यप्रदेश गो संवर्धन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पूज्य स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी जी महाराज एवं मेघराज जी जैन,आलोट विधायक चिंतामणि मालवीया ,आगर मालवा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, आगर मालवा अपर जिला कलेक्टर आर.पी वर्मा भाजपा बडौद मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि ,दिलीप सिंह डोडिया मंडल अध्यक्ष,दिनेश कोठारी पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं अनिल भरावा आलोट पार्षद आदि अतिथि उपस्थित रहें।

गोपाष्टमी के पुण्य पर्व पर आज प्रातः श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला में विराजित सभी गौमाताओं के साथ भगवान कृष्ण बलराम सहित सभी ग्वालों एवं गो सेवकों ने गोचारण लीला की और ग्वाल पूजन के साथ गोपाष्टमी का पुण्य पर्व मनाया गया

गोपाष्टमी के पुण्य पर्व पर श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला के मुख्य द्वारा पर भगवान कृष्ण की मूर्ति का अनावरण भगवान सिंह रूधाहेडा (झारड़ा) एवं मुख्य द्वारा के मुख्य यजमान मेहदपुर विधायक दिनेश बॉस को शौभाग्य मिला और अन्त में सभी गो प्रेमियों ने यज्ञ शाला की परिक्रमा कर गो व्रती महाप्रसादी ग्रहण की ।

गो पुष्टि महायज्ञ की पूर्णाहुति 31 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे एवं गो कृपा कथा प्रातः 10 बजे से 01 बजे तक

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गो रक्षा हेतु एक देश एक कानून बने- स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी

गो सेवा करने वाले साक्षात् गोपाल है - ग्वाल सन्त गोपालानंद

जरूरी खबरें