Sunday 14th of December 2025

ब्रेकिंग

गोपाल दास गुप्ता (मरेले ) को प्रदेश महामंत्री बनाया गया

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ की कार्यकारणी का हुआ गठन

उपमुख्यमंत्री ने अनशनरत प्रमोद साहू से की बात, 16 दिसंबर को मुख्यमंत्री से वार्ता का आश्वासन

गाडरवारा स्थानीय न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन

गाडरवारा जैन मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में,

दिव्यांग छात्र छात्राओं की खेलकूद, सांस्कृतिक एवं सामर्थ्य प्रतियोगिता : विकासखंड स्तरीय दिव्यांग छात्र छात्राओं की खेलकूद, सांस्कृतिक एवं सामर्थ्य प्रतियोगिता का आयोजन

Aditi News Team

Wed, Dec 3, 2025

साईंखेड़ा मे दिव्यांग बच्चों की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित

गाडरवारा. गत दिवस राज्य एवं जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर के निर्देशों के परिपालन में विकासखंड साईंखेड़ा के जनपद शिक्षा केंद्र के परिसर में विकासखंड स्तरीय दिव्यांग छात्र छात्राओं की खेलकूद, सांस्कृतिक एवं सामर्थ्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत विकासखंड साईंखेड़ा के विभिन्न जन शिक्षा केंद्रों में अध्यनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दी। इस प्रतियोगिता में दौड़, चम्मच दौड,कुर्सी दौड़,बाल्टी बाल, रंगोली, चित्रकला से संबंधित गतिविधियां संपादित कराई गई। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ मंचासीन अतिथियों सहायक संचालक सुश्री सीमा डोंगरे,बीआरसी संदीप स्थापक,सांदीपनी विद्यालय प्राचार्य चंद्रकांत विश्वकर्मा,बीएसी मनीराम मेहरा एवं पवन राजोरिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीमा डोंगरे ने कहा कि इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा का प्रदर्शन करवाना है। इन बच्चों के प्रति सहानुभूति का भाव होना आवश्यक है। संदीप स्थापक ने अपने उदबोधन में कहा कि प्रतिवर्ष विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर इन स्पर्धाओ का आयोजन किया जाता रहा है। आज ब्लॉक स्तर पर चयनित छात्र छात्राएं जिला स्तर पर आयोजित स्पर्धाओ में सहभागिता करेंगे। चंद्रकांत विश्वकर्मा ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के प्रोत्साहन के लिए इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन भानु राजपूत एवं प्रभात रूसिया ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन प्रतियोगिता प्रभारी पवन राजोरिया ने किया। उल्लेखनीय है कि संपन्न हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में दीपक ठाकुर, प्रियांशी कुशवाहा, संदीप नौरिया,वंशिका प्रजापति, परिधि राजपूत,विवेक रजक, महक बी, ऋषिका भार्गव, देवांश रजक, कल्पना कहार, रोहित ठाकुर,हर्षिता वंशकार एवं हरिओम कुशवाहा सहित अन्य ने अपना स्थान जिला स्तर के लिए सुनिश्चित किया। ये सभी चयनित विद्यार्थी आज 3 दिसंबर को जिला स्तरीय दिव्यांग प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता देंगे। इस प्रतियोगिता के समापन मे अतिथियों ने सभी विजयी एवं प्रतिभागी दिव्यांग छात्र छात्राओं को ट्राफी,प्रशस्ति पत्र एवं ऊनी स्वेटर वितरित की। प्रतियोगिता के आयोजन स्थल पर सभी बच्चों एवं उनके पालको हेतु भोजन के पैकिट वितरित किये गये। विदित हो कि इस आयोजन को सफल बनाने में एमआरसी प्रदीप मालवीय, दीपक आरसे, पंकज पाठक, दीपक स्थापक, बनवारी लाल नागवंशी,अवधेश पटैल, प्रमोद पठारिया, आजाद कौरव, देवी सिंह कीर, नेपाल झारिया, अपसार खान, मधुसूदन पटैल, सुषमा तिवारी, रश्मि पटैल, पूनम पटैल, विनीता राजपूत, दीपक गुप्ता, अनिरुद्ध अवस्थी, राजा कहार सहित अन्य का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

Tags :

गाडरवारा

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सांईखेड़ा

जरूरी खबरें