Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

रायसेन जिले के सिलवानी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है : पत्नी को गोली मारने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Fri, Oct 31, 2025

रिपोर्टर कमर राणा

रायसेन सिलवानी से बड़ी खबर

पत्नी को गोली मारने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायसेन जिले के सिलवानी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां वार्ड क्रमांक दो निवासी सुमन राजपूत को उनके पति राजेश राजपूत ने गोली मार दी। जानकारी के अनुसार, घायल सुमन राजपूत को उनके किराएदार जितेंद्र मेहरा इलाज के लिए सिलवानी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने बताया कि महिला के बाएं हाथ में गोली लगी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पति राजेश राजपूत को हिरासत में ले लिया है। घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। वहीं, घायल सुमन राजपूत को उनके परिजन और किराएदार इलाज के लिए भोपाल लेकर गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। यह घटना नगर में चर्चाओं का विषय बनी हुई है आखिर राजेश राजपूत ने उसकी पत्नी पर गोली क्यों चलाई?

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

रायसेन जिले के सिलवानी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है

रायसेन सिलवानी से बड़ी खबर

पत्नी को गोली मारने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जरूरी खबरें