Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

अधिकारियों ने मेला स्थल रेतघाट बरमान खुर्द का निरीक्षण किया : बरमान में पालीथीन सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्णतः प्रतिबंधित अन्यथा लगेगा भारी जुर्माना

Aditi News Team

Sat, Dec 13, 2025

बरमान में पालीथीन सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्णतः प्रतिबंधित अन्यथा लगेगा भारी जुर्माना

नरसिंहपुर- बरमान

नर्मदा भक्त गौ प्रेमी IAS श्री गजेंद्र सिंह नागेश जी जिला पंचायत नरसिंहपुर के मार्गदर्शन में मेला स्थल रेतघाट में सतत नर्मदा सफाई अभियान चल रहा है सैकड़ों युवा इस मुहिम में सहभागिता कर रहे हैं।

किंतु रेतघाट बरमान मेला स्थल में पालीथीन सिंगल यूज प्लास्टिक बहुत मात्रा में नर्मदा मैया को प्रदूषित कर रहा है जागरूक नागरिकों द्वारा अधिकारियों से निवेदन किया है कि माँ नर्मदा तटों पर पालीथीन सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्णतः प्रतिबंधित होना चाहिए।

आज दिनांक 12 दिसम्बर को जिला सीईओ, नायब तहसीलदार जनपद सीईओ चावरपाठा बरमान सचिव, सरपंच बरमान खुर्द सचिव व अन्य अधिकारियों द्वारा मेला स्थल रेतघाट बरमान खुर्द का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही दुकानदारों से पालीथीन जब्त किये एवं आदेश दिये कि पालीथीन बिक्री करने वाले दुकानों पर जुर्माना भी लगेगा एवं जिस दुकान के सामने गंदगी पाई जायेगा उस पर जुर्माना भी लगाया जायेगा।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें