Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

नरसिंहपुर जिले में प्रतिबंधित पान मसाला पकड़ा गया लाखों रुपए का : तेंदूखेड़ा - राजमार्ग चौराहा के बीच राज्य कर जीएसटी विभाग की कार्यवाही

Aditi News Team

Tue, Oct 14, 2025

नरसिंहपुर जिले में प्रतिबंधित पान मसाला पकड़ा गया लाखों रुपए का

नरसिंहपुर । प्रतिबंधित पान मसाला पकड़ा गया लाखों रुपए का । इसके खिलाफ करवाई कड़ी कार्रवाई की गई है। दोनों ट्रकों को जप्त कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य कर जीएसटी विभाग नरसिंहपुर ने यह बड़ी कार्रवाई की है। बताया जाता है कि सहायक आयुक्त राज्य कर जीएसटी सुश्री दुर्गेश पटेल को जानकारी मिली थी कि भोपाल से बालाघाट के लिए दो बड़े ट्रक प्रतिबंधित पान मसाला लेकर जा रहे हैं। इस जानकारी पर तेंदूखेड़ा - राजमार्ग चौराहा के बीच राज्य कर जीएसटी विभाग नरसिंहपुर ने दोनों ट्रको को रोका और पूछताछ की तो ट्रक चालक और उस पर सवार लोग गोलमोल जवाब देकर संतोष जनक जानकारी नही दे पाए। प्रतिबंधित पान मसाला के कोई कागजात भी नहीं दिखा पाए। बताया जाता है कि इसके बाद दोनों ट्रको को नरसिंहपुर लाकर जप्त किया गया और सहायक आयुक्त ने उच्च अधिकारियों से निर्देश लेकर कार्रवाई की। वहीं सहायक आयुक्त सुश्री दुर्गेश पटेल ने विस्तार से जानकारी देने पर कहा कि कार्यवाही उच्च अधिकारी द्वारा की जा रही है और अन्य विस्तृत जानकारी उच्च अधिकारी ही दे सकते हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर में पकड़ा लाखों रु का पान मसाला

ड्राइवरों के पास नहीं मिले कोई बिल

जीएसटी विभाग की कार्यवाही

जरूरी खबरें