Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शिवराज सिंह चौहान के सड़क मार्ग से कटनी जाते समय मिले सिहोरा वासी : सिहोरा पहुंचे शिवराज से पूछा 16 नवंबर का वादा कौन निभाएगा ,बोले शिवराज मुख्यमंत्री से बात करूंगा

Aditi News Team

Thu, Nov 13, 2025

रिपोर्टर अनिल जैन

सिहोरा पहुंचे शिवराज से पूछा 16 नवंबर का वादा कौन निभाएगा ,बोले शिवराज मुख्यमंत्री से बात करूंगा

सिहोरा - पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सड़क मार्ग से कटनी जाते समय सिहोरा वासियों ने उन्हें रोक कर पूछा कि 16 नवंबर को सिहोरा जिला बनाने का जो वादा आपने किया था उसे वादे को अब कौन पूरा करेगा? जवाब में शिवराज सिंह चौहान अचानक सकते में आ गए फिर खुद को संभालते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री से इस संबंध में बात करेंगे।

विदित हो कि विधानसभा चुनाव के पूर्व शुरू हुए सिहोरा जिला आंदोलन के दौरान विधानसभा में भाजपा का सिहोरा में जिला आंदोलन के कारण विपरीत माहौल निर्मित होता दिखाई दे रहा था। जिसके चलते तत्कालीन विधायक रही नंदनी मरावी की टिकट भी पार्टी द्वारा काट दी गई थी ।इस दौरान आंदोलनकारियों से 16 नवंबर 2023 को शिवराज सिंह चौहान ने फोन पर बात करके आश्वस्त किया था कि वह सरकार बनने के तुरंत बाद सिहोरा को जिला बनाएंगे ।सरकार बनी विधायक भी बना लेकिन शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री नहीं रहने पर वह मुद्दा ना तो स्थानीय पार्टी जनों द्वारा उठाए जा रहा है ना विधायक द्वारा और ना ही शिवराज सिंह चौहान के द्वारा ।नाराज लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के द्वारा इसी कारण से पूर्व में आंदोलन की शुरुआत की गई है ।खून के दीए जलाने और भूमि समाधि सत्याग्रह के बाद अब 9 दिसंबर से आमरण अनशन की तैयारियां जोरों पर है।

Tags :

सिहोरा

शिवराज सिंह चौहान

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

वादा कौन निभाएगा

शिवराज बोले मुख्यमंत्री से बात करूंगा

जरूरी खबरें