Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

थाना प्रभारी जयदीप भदोरिया के मार्गदर्शन में हुआ रन फॉर यूनिटी आयोजन : सरदार पटेल की 150 सी जयंती पर हुआ रन फॉर यूनिटी का आयोजन

Kamar Rana Aditi News

Fri, Oct 31, 2025

नगर में हुआ रन फॉर यूनिटी का आयोजन

देवरी — लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज थाना प्रांगण देवरी में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम थाना प्रभारी जयदीप भदोरिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में नगर के विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सभी प्रतिभागियों ने थाना प्रांगण से शुरू होकर बस स्टैंड बजरिया चौक और तालाब की पार के पास से गुजर कर लगभग तीन किलोमीटर तक दौड़ लगाकर एकता और राष्ट्रीय अखंडता का संदेश दिया।

थाना प्रभारी जयदीप सिहभदोरिया ने कहा कि — “सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया, वह हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।

रेंजर शिरोमणि मीणा ने कहा कि -रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को प्रोत्साहित करना है।”

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। उपस्थित जनों ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Tags :

जरूरी खबरें