ज्ञापन के विषय खबर में उल्लेखित किए गए हैं : गाडरवारा में बीते दिनों हुई गौ माता की मौत की जांच को लेकर SDM एवं थाना प्रभारी द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
Aditi News Team
Wed, Nov 26, 2025
गाडरवारा में बीते दिनों हुई गौ माता की मौत की जांच को लेकर SDM एवं थाना प्रभारी द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

गाडरवारा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है जिसमें बीते दिनों गाडरवारा शहर में हुई गौमाताओं की मृत्यु की निष्पक्ष जांच हेतु और नित्य प्रतिदिन पालीथीन खाने व दुघटना से मृत हो रही गौ माता और गोवंश को न्याय, सम्मान दिलाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में दर्शाया गया है कि आप सभी को सर्वविदित है कि गौ माता सनातन धर्म की मूलाधार है। वेद शास्त्रों में गाय को गावो विश्व मातरम् अर्थात गाय संपूर्ण विश्व की माता हैं कि संज्ञा दी है। भगवान श्रीराम,श्रीकृष्ण से लेकर अनेक देवावतारो के द्वारा गौ माता के सम्मान,संरक्षण,सद्भाव,सेवा,समर्पण और सुरक्षा हेतु अनेकानेक यत्न किये है। जो क्रम आज भी हमारे धर्मगुरु शंकराचार्यो,संतो,महात्माओं के द्वारा गौ प्रतिष्ठा,गोरक्षा के रूप जारी हैं । आपसे हम सनातन हिंदू धर्मावलंबी निम्नलिखित प्रमुख मांगे करते हैं।
●वेद लक्षणा देशी गोमाता को पशु की सूची से हटाकर मध्यप्रदेश की संवैधानिक राज्यमाता घोषित किया जाये।
● गाडरवारा क्षेत्र में बीते सप्ताह फूड-प्वाइजनिंग से हुई एक दर्जन गौमाताओं की मौत की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के ऊपर कठोर कार्रवाई की जायें।
●इस प्रकार की घटना दोबारा न हो इसलिए किसी भी प्रकार के सामाजिक और सार्वजानिक आयोजन के लिए शासन द्वारा कठोर से कठोर दिशानिर्देश बनाए जाये; जिससे बचे भोजन ओर खाद्य पदार्थ के कचरे के निस्तारण की यथावत व्यवस्था हो सके।
●पालीथीन पन्नी पर पूर्ण प्रतिबंध किया जाये।
●गाडरवारा नगरपालिका द्वारा संचालित कचरा डंपिंग (टीचिंग)मैदान में गेट न होने के कारण सैकड़ो गोवंश उसके अंदर जहरीले कचरे को खाकर मृत हो रहे अत: कचरा डंपिंग मैदान की बाउंड्री वाल पुन: दुरूस्त कर गेट पर चौकीदार की व्यवस्था की जाये और यही व्यवस्था संपूर्ण मध्यप्रदेश भी लागू की जाये।
●निराश्रित गोवंश को सम्मान पूर्वक उनके उचित प्रकार से रखरखाव की व्यवस्था गौशाला या गो-अभ्यारण्य के माध्यम से सुनिश्चित की जाए।
●गोमाता सनातन हिन्दु धर्म की आस्था का केंद्र है अत: प्रदेश के सनातनी आपसे विनम्र निवेदन करते कि गोवंश की मृत्यु पश्चात उन्हे खुले में न फेंककर स्थानीय प्रशासन के माध्यम से उनका स सम्मान अंतिम संस्कार किया जाये।
●गाडरवारा क्षेत्र के अंतर्गत शासन द्वारा निर्मित गोधाम (गौशाला) जो असंचालित है खली पड़े है उन गौशालाओ का व्यवस्थित देखरेख के साथ संचालन किया जाये।
●शुगर मिलों में गन्ना परिवाहन में गोवंश (बैलगाड़ी) के द्वारा उनकी क्षमता से अधिक भार की ढुलाई न हो इस हेतु शासन द्वारा दिशानिर्देश जारी किए जाये।
●Ntpc गाडरवारा के राख के डम्पर के द्वारा बीते माह 21 सितंबर को निरंजन वार्ड में तेंदूखेड़ा रोड पर 6 गोवंश की कुचलकर हत्या कर दी थी जिसकी रिपोर्ट महेंद्र भार्गव ने की थी, आज दिनांक तक पुलिस थाना गाडरवारा उस हत्यारे डम्पर को ढूंढने में असफल है अतः आपसे निवेदन है कि आप स्वत: संज्ञान लेकर दोषियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही करवाए।
●एन.टी.पी.सी. गाडरवारा के आने जाने वाले भारी वाहनो को घनी आबादी क्षेत्र गाडरवारा के शांतिदूत हाॅटल तिराहे से लेकर शक्कर नदी पुल डमरूघाटी तिराहे तक जिसकी लगभग दूरी 3 कि.मी.है इस दूरी में 15 स्कूल नियमित रूप से संचालित है। एनटीपीसी के भारी वाहनो के कारण आये दिन दुर्घटना से गोवंश के साथ-साथ क्षेत्र के लोगो को भी अपने प्राण गंवाने पड़ रहे है। अत: इन भारी वाहनो का इस घनी आबादी वाले क्षेत्र में पूर्ण रूप से प्रतिबिंबित कर मार्ग परिवर्तित किया जाये।
●गाडरवारा क्षेत्र में निराश्रित गोवंश के लिए एक गो-अभ्यारण्य का निर्माण किया जाए, जिससे सनातन धर्म की मूलाधार गौमाताओ का संरक्षण,संवर्धन,सुरक्षा और सेवा सम्मान के साथ हो सके।
●मध्यप्रदेश में यदि नगरपालिका,नगर परिषद,पंचायत की लापरवाह पूर्वक कार्य शैली के कारण जैसे खुले में कचरा खाद्य पदार्थ पॉलिथीन पड़ा रहने और उस कचरे को खाकर गोवंश मृत हो तो इसकी संपूर्ण जवाबदारी नगर पालिका, परिषद,पंचायत और क्षेत्रीय प्रशासन की सुनिश्चित कर एक सप्ताह में संबंधित व्यक्ति,अधिकारी पर कठोर से कठोर कार्रवाई का प्रावधान संपूर्ण मध्यप्रदेश में लागू किया जायें।
●मध्यप्रदेश की संपूर्ण गोचर,गुरुचर,चरागाह आदि भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर इस भूमि की संपूर्ण जानकारी सार्वजनिक की जाये।
●प्रदेश के गो पालको के गोवंश को चराने के लिए चरागाह को प्रत्येक नगर पालिका, नगरपरिषद, और ग्राम पंचायत में चिन्हित कर सार्वजनिक अधिसूचना जारी की जाये।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि गो माता को राज्यमाता के रूप में सुशोभित कर भारत की धरती से गौहत्या का कलंक मिटाने की दिशा में आगे आए। इस कार्य से निश्चित रूप से सनातनी हिंदुओं के ह्रदय पर आपकी अमिट छाप बनेगी और आपके यश की निरंतर वृद्धि होगी। ज्ञापन देते समय बड़ी संख्या में गौ सेवक शामिल हुए।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
मुख्यमंत्री मप्र शासन
गाडरवारा पुलिस प्रशासन
गाडरवारा स्थानीय प्रशाशन