Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

जनसुनवाई में आये 138 आवेदन पत्रों की सुनवाई हुई : अनुभाग गाडरवारा कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने सुनी लोगों की समस्याएं

Aditi News Team

Wed, Dec 17, 2025

अनुभाग गाडरवारा कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने सुनी लोगों की समस्याएं

जनसुनवाई में आये 138 आवेदन पत्रों की सुनवाई हुई

नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को अनुभाग गाडरवारा स्थित तहसील कार्यालय गाडरवारा के सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में आवेदकों ने विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 138 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उन आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, एसडीएम गाडरवारा श्रीमती कलावती ब्यारे सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं का निराकरण किया। जनसुनवाई में विभिन्न जिला अधिकारी, अनुभाग स्तरीय अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे, जबकि अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि जिले के दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आम नागरिक अपनी समस्याएं लेकर जिला मुख्यालय आते हैं। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों को होने वाली अनावश्यक असुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह द्वारा अनुभाग स्तर गाडरवारा में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

गाडरवारा एसडीएम कलावती व्यारे

जरूरी खबरें