Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

रिंगस (राजस्थान) के बाद गाडरवारा के झांझनखेड़ा में भी बरस रही 'हारे के सहारे' की कृपा

प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न : सेक्टर स्तरीय एक दिवसीय प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Aditi News Team

Tue, Mar 17, 2026

प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

गाडरवारा / मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड चीचली की नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति बसुरिया के तत्वधान में सेक्टर स्तरीय एक दिवसीय प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे सेक्टर बसुरिया की प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव , उपाध्यक्ष ,सदस्य सहित नवांकुर सखियों ने उक्त प्रशिक्षण में सहभागिता की ।

प्रशिक्षण का शुभारंभ मां सरस्वती जी के पूजन अर्चन दीप प्रज्वलन पश्चात अतिथियों के परिचय व स्वागत के साथ किया गया सुश्री स्मिता दांडे विकासखंड समन्वयक द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतिभागियों को प्रशिक्षण की भूमिका एवं महत्व के बारे में तथा जन अभियान परिषद की अवधारणा उद्देश्य परिषद द्वारा संचालित योजनाएं एवं कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में वृक्ष मित्र योगेन्द्र सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जानकारी दी, द्वितीय सत्र में समाजसेवी चंद्रप्रकाश वर्मा द्वारा ग्राम विकास की अवधारणा एवं क्रियान्वयन विषय पर बताया राजेंद्र पड़हार द्वारा समग्र ग्राम विकास विषय पर प्रकाश डाला इसके उपरांत विकास खंड समन्वयक द्वारा एम.आई.एस. पोर्टल पर फीडिंग सभी प्रकार की मीटिंग अभियानों अन्य गतिविधियों को किस तरह से ऐप में भरना है समितियों के बैनर, बोर्ड, तथा दस्तावेजों नस्तियों का संधारण समितियों की साप्ताहिक बैठक कब होंगी । तथा मासिक बैठक एवं सेक्टर बैठक की जानकारी दी गई। 19मार्च 2026 से प्रारंभ हो रहे जल गंगा संवर्धन अभियान पर समितियों द्वारा कार्य योजना बनाने एवं कार्य करने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

नवांकुर संस्था द्वारा प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रमाण पत्र वितरित कर समस्त अतिथियों प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षणार्थी यों को एवं स्कूल (प्रशिक्षण स्थल) का आभार संस्था के अध्यक्ष श्री रामकृष्ण राजपूत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में योगेन्द्र सिंह , चंद्रप्रकाश वर्मा , राजेन्द्र परिहार , रेखा कुशवाहा धनराज विश्वकर्मा,सुरेश वर्मा, समिति सचिव रामेश्वर वर्मा, पुखराज राजपूत, पुरुषोत्तम मुख्तयार , रितेश मेहरा, गुलाब पटेल, एवं समितियों के अध्यक्ष सचिव सदस्यों की उपस्थिती रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

प्रस्फुटन समिति चीचली

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड चीचली नरसिंहपुर

जरूरी खबरें