Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने किया बरहेटा के छात्रावासों का निरीक्षण : अनुपस्थिति और छात्रावास में अनियमितताएं मिलने पर दोनों छात्रावासों के अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस

Aditi News Team

Sat, Jan 24, 2026

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने किया ग्राम बरहेटा के छात्रावासों का निरीक्षण

अनुपस्थिति और छात्रावास में अनियमितताएं मिलने पर दोनों छात्रावासों के अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह शुक्रवार को गोटेगांव विकासखंड के दूरस्थ ग्राम बरहेटा में शासकीय कन्या आदिवासी छात्रावास व सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर अनुपस्थित मिलने और अनियमितताएं पाए जाने पर दोनों छात्रावासों के अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह शासकीय कन्या आदिवासी छात्रावास बरहेटा औचक निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती शरद शाह अनुपस्थित पाई गई। अधीक्षिका अनुपस्थित पाए जाने के कारण छात्रावास के कार्यालय में तला लगा था, जिससे विभिन्न प्रकार के पंजी (रजिस्टर) का अवलोकन नहीं हो पाया। मौके पर कलेक्टर ने एसडीएम गोटेगांव श्रीमती संघमित्रा गौतम को निर्देशित किया कि पंचनामा बनाकर रिकॉर्ड को जब्त करके प्रस्तुत करें। इसके अलावा बच्चों को मिलने वाले बेड, कंबल व चादर साफ- सुथरे नहीं पाए गए। साथ ही खाद्य सामग्री पर्याप्त भंडारण में नहीं पाई गई और जो खाद्य सामग्री मौके पर भंडारित मिली, उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं थी। इस पर कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती शाह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती सिंह सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास बरहेटा का निरीक्षण किया। उन्हें मौके पर अधीक्षक श्री पियूष गंगारे अनुपस्थित पाए गए। अधीक्षक अनुपस्थित मिलने पर ऑफिस में ताला लगा पाया गया। इसके अलावा छात्रावास में अव्यवस्थाएं देखने को मिली। इस पर कलेक्टर ने मौके पर ही छात्रावास अधीक्षक श्री गंगारे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्दे

श दिए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें