Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

बचाव कार्य का लिया जायजा. मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता.

बम्हौरी कलाॅ में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक श्री पुरुषोत्तम मेहरा एवं सहायक शिक्षक श्री मदन कुमार पटैल का

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

गाडरवारा में जीसीएल 2026 डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ : रुद्र मैदान पर खेल दर्शक ले रहे रोमांचकारी मैचो का आनंद

Aditi News Team

Thu, Mar 19, 2026

जीसीएल 2026 डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

रुद्र मैदान पर खेल दर्शक ले रहे रोमांचकारी मैचो का आनंद

गाडरवारा l स्थानीय रूद्र मैदान पर जीसीएल - 8, 2026 डे नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन समस्त क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में किया जा रहा है l मंगलवार की शाम को प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया l इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1 लाख एवं कप क्षेत्रीय विधायक स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा द्वितीय पुरस्कार 51 हजार एवं योगेंद्र दिनेश मालपानी गाडरवारा सागर पल्सेस द्वारा , मैन ऑफ द सिरीज 11 हजार अन्नू शर्मा ज्वारा द्वारा, सभी मैचो में मैन ऑफ द मैच व सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कार शिव एंड कंपनी द्वारा दिए जा रहे है l जीसीएल डे नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया हे l प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता घनश्याम राजपूत, बसंती पालीवाल, कमल खटीक,रितेश राय, सुषमा साहू, रीना चौधरी ने रुद्र मैदान पर उपस्थित सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनको प्रोत्साहित किया और आयोजन की सहायता की l शुभारंभ के मौके पर रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन करने वाले स्वर्गीय सुभाष राय को भी याद किया गया l प्रतियोगिता का पहला मैच ब्रदर एंड संस व रुद्र इलेवन के बीच खेला गया जिसमें रुद्र इलेवन ने शानदार क्रिकेट का प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया इस मैच का मैन ऑफ द मैच छूटुआ कहार को दिया गया इन्होंने केफायती गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 11 रन देकर 3 सफलताएं हासिल की थी l दूसरा मैच प्रिंस इलेवन व एस एम ज़ी के बीच खेला गया जिसमें प्रिंस इलेवन ने मैच जीत लिया इस मैच का मैन ऑफ द मैच शोएब खान को दिया गया इन्होंने 19 साल में 36 दिन बनाकर बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 सफलताएं हासिल की थी l क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर रुद्र मैदान अयोजको को द्वारा बेहतर व्यवस्थाएं की गई है खेल दर्शक रुद्र मैदान पर रोमांचकारी मैचो का भरपूर आनंद ले रहे हैं मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहता है मैच के कॉमेंटेटर जुल्फकार अली, स्कोरर यशवंत गुर्जर,चंदू कोरी, अंपायर इशाक खान, रामेश्वर मास्साब और अजीत कौरव सौरव पटेल जमाड़ा, अवधेश राजपूत, के डी नीरस, मुकेश नीरस , जैकी नीरस विनायक शर्मा राजू ढिमोले,अथर्व दुबे, आशीष राजपूत, शहजाद बख्श, रहीश मंसूरी, अर्पित पांडे, सतीश पटेल, सतीश बोहरे, सूरज नीरस, राजा नीरस, गोविंद सोनी, अभिषेक जोशी, अभिषेक ठाकुर, ब्रजेश सोनी, निक्की कुर्मी,डेविड नीरस दीपक नोरिया,राहुल पटेल द्वारा जीसीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है l आयोजन समिति में समस्त क्रिकेट प्रेमियों से रुद्र मैदान पहुंचकर क्रिकेट मैचो का आनंद लेते हुए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की अपील की है l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा जीसीएल 2026

जरूरी खबरें