Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

नगर के श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर मे होंगे आयोजन,पंच दिवसीय कार्यक्रम 8 मई तक

रायसेन वनमण्डल अंतर्गत परिक्षेत्र देवरी के ग्राम गोरखपुर डुंगरिया के निकट सुबह 9 बजे

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

श्रम विभाग अंतर्गत मप्र श्रम कल्याण मंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय : राज्य स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता 18 एवं 19 दिसम्बर को नरसिंहपुर में आयोजित होगी

Aditi News Team

Tue, Dec 16, 2025

राज्य स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता 18 एवं 19 दिसम्बर को नरसिंहपुर में आयोजित होगी

श्रम विभाग अंतर्गत मप्र श्रम कल्याण मंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में 18 एवं 19 दिसम्बर 2025 को किया जायेगा। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ एवं पुरस्कार वितरण प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य भी उपस्थित रहेंगे।

इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न संभागों में विगत माह संपन्न हुई संभागीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता एवं उप विजेता श्रमिक खिलाड़ी एवं व्यक्तिगत खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले एक हजार से अधिक श्रमिक भाग लेंगे। मंत्री श्री पटेल द्वारा कार्यक्रम में मंडल द्वारा संचालित उत्तम श्रमिक पुरस्कार योजना के अंतर्गत चयनित 15 श्रमिकों तथा श्रमिक साहित्य पुरस्कार योजना के अंतर्गत चयनित 10 श्रमिकों को पुरस्कृत किया जायेगा। मंडल की उत्तम श्रमिक पुरस्कार योजना के अंतर्गत प्रत्येक श्रमिक को 25 हजार रुपये, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसी प्रकार श्रमिक साहित्य पुरस्कार योजना के अंतर्गत प्रत्येक श्रमिक को 10 हजार रुपये, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न संभागों में स्थापित औद्योगिक इकाईयों एवं स्थापनाओं में कार्यरत श्रमिक खिलाड़ी समूह खेलों में कबड्डी (महिला एवं पुरुष), रस्साकशी (महिला एवं पुरुष), व्हालीबॉल एवं केरम तथा इसी प्रकार व्यक्तिगत खेलों में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर व 1500 मीटर दौड़, ऊंची व लम्बी कूद, भाला, तबा व गोला फेंक प्रतियोगिता शामिल हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

राज्य स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता नरसिंहपुर

श्रम विभाग अंतर्गत मप्र श्रम कल्याण मंडल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा

जरूरी खबरें