Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश व्यापी आह्वान पर : वरिष्ठता बहाली एवं ई अटेंडेंस बंद कराने की मांग को लेकर राज्य शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Sun, Dec 21, 2025

वरिष्ठता बहाली एवं ई अटेंडेंस बंद कराने की मांग को लेकर राज्य शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

रविवार को राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश व्यापी आह्वान पर "नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता बहाली एवं ई_अटेंडेंस बंद किये जाने" हेतु जिला मुख्यालय नरसिंहपुर पर राज्य शिक्षक संघ जिला ईकाई द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। जिला अध्यक्ष अजीत जाट के नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन में उल्लेखित किया गया है कि राज्य शिक्षा सेवा में अध्यापक संवर्ग की नियुक्ति 1 जुलाई 2018 से की गईं है। उस दिन के बाद से आज दिनांक तक वरिष्ठता को लेकर शिक्षकों में भ्रम की स्तिथि बनी हुई है एवं उन्हें नियुक्ति दिनांक वरिष्ठता न मिलने के कारण अनेक लाभो से वंचित होना पड़ रहा है। अतः अध्यापक संवर्ग को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ दिया जाये। ज्ञापन में संघ ने अवगत कराया कि मप्र के शासकीय विद्यालयों में शिक्षक नियमित रूप से उपस्थित होकर निष्ठापूर्वक अपना कार्य ईमानदारी से करते है जिसके परिणामस्वरुप प्रदेश की मेरिट सूची में शासकीय स्कूलों से विद्यार्थी स्थान पाते है। वर्तमान में विभाग द्वारा शुरू की गईं ई अटेंडेंस व्यवस्था अव्यवहारिक है इसीलिए इसे बंद किया जाये। इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश पदाधिकारी, जिला /ब्लॉक /तहसील कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों एवं जिले के समस्त शिक्षक साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें