Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

अनेक स्कूलों में आज भी यह राशि स्कूल प्रबंधन के पास है : संबल योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को विद्यार्थियों को शुल्क में छूट का लाभ नहीं मिला

Aditi News Team

Sat, Dec 13, 2025

कौड़िया। सरकार ने संबल योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को मप्र बोर्ड 10वीं-12वीं बोर्ड के परीक्षा शुल्क से छूट दी हैं। इसके तहत विद्यार्थियों को शुल्क में छूट का लाभ मिलना था, लेकिन शासकीय कन्या हाई स्कूल कौड़िया, शासकीय हाई स्कूल लिलवानी, शासकीय हाई स्कूल सडूमर, शासकीय हाई स्कूल निवारी में संभल योजना में कई विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया। दरअसल अनेक स्कूलों में आज भी यह राशि स्कूल प्रबंधन के पास हैं। स्कूल के विद्यार्थी अपने शिक्षक और प्रचार के चक्कर काट रहे हैं। जबकि शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कौड़िया में बीते वर्ष 2024 -25 की राशि विद्यार्थियों को नहीं मिली जब स्कूल के पूर्व प्रभारी प्राचार्य राकेश कोरी एवं शासकीय कन्या हाई स्कूल के प्राचार्य जयमोहन शर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने यह बात स्वीकार की हैं, की हां बच्चों की संबल योजना की राशि हमारे पास है जिनको शीघ्र दे दी जाएगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कौड़िया एकमात्र ऐसा स्कूल है जहां पर वर्ष 2025 - 26 में संबल कार्ड धारी विद्यार्थियों की फीस वापस कर दी गई है। जबकि अनेक स्कूल 6 माह गुजर जाने के बाद भी विद्यार्थियों की फीस नहीं लौट पाए। आसपास के अनेक स्कूल ऐसे हैं जिनमें यह जांच का विषय है कि संबल योजना की राशि आखिर अभी तक स्कूल प्रबंधन द्वारा विधाथियो को लौटाई क्यों नहीं गई,उनकी इस राशि न लौटाने के पीछे क्या मनसा है। बच्चों ने फीस भर दी है, तो उन्हें तत्काल फीस के पैसे लौटाए क्यों नहीं गए। स्कूल में कई बच्चों फीस के रूप में राशि ले ली गई लेकिन आज दिनाक तक राशि वापिस नहीं कि गई। परिजनों की मांग है कि जिला शिक्षा अधिकारी जल्द से जल्द हम गरीब छात्रों के पैसे वापस किए जाएं। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा स्कूल, कॉलेजों के लिए स्पष्ट आदेश जारी करने के बाद भी पैसे नही दिए गए शासन प्रदेश में कई योजना चला रही है जिससे गरीब व्यक्तियों को योजना का लाभ मिल सके लेकिन शासकीय स्कूलो में संबल योजना को भी नहीं छोड़ा और गरीब बच्चों की राशि हड़प ली। देखते हैं बच्चों को संबल योजना का पैसा वापस मिलता है या नहीं एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा क्या कार्रवाई होती हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर

जरूरी खबरें