Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता ने दिलाया गौरव सम्मान, : खुलासा न्यूज चैनल के संपादक सुरेश आचार्य एवं उनकी टीम को मिला गौरव सम्मान

Aditi News Team

Fri, Nov 21, 2025

खुलासा न्यूज चैनल के संपादक सुरेश आचार्य एवं उनकी टीम को मिला गौरव सम्मान

निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता ने दिलाया गौरव सम्मान,

भोपाल।खुलासा न्यूज चैनल की निष्पक्ष व निडर पत्रकारिता को सम्मान देते हुए पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल रेल सलाहकार समिति के सदस्य कमलेश सेन ने चैनल के संपादक सुरेश आचार्य एवं उनकी टीम को गौरव सम्मान से सम्मानित किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार और खुलासा न्यूज टीम के सक्रिय सदस्य संजय सराठे को भी उनके बेबाक, सत्यनिष्ठ और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए गौरव सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करते समय टीम के निष्पक्ष व निडर पत्रकार संजय सराठे ने कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक मजबूती से जनहित के मुद्दों को उठाने और सत्य की लड़ाई को जारी रखने की प्रेरणा देगा।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने खुलासा न्यूज की पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि टीम द्वारा किए जा रहे प्रयास लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

खुलासा न्यूज चैनल के संपादक सुरेश आचार्य

निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता ने दिलाया गौरव

कमलेश सेन

जरूरी खबरें