Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

दिलाई जाएगी "नेशनल वोटर्स डे" की शपथ : 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 23 जनवरी को आयोजित होगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम

Aditi News Team

Wed, Jan 21, 2026

16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 23 जनवरी को आयोजित होगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम

दिलाई जाएगी "नेशनल वोटर्स डे" की शपथ

नरसिंहपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शुक्रवार 23 जनवरी को प्रात: 11 बजे या इसी दिन में किसी भी समय पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर "नेशनल वोटर्स डे" की शपथ दिलाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 जनवरी 2026 को 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाए जाने के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देश जारी किए गए हैं। परंतु शनिवार 24 जनवरी और रविवार 25 जनवरी को कार्य दिवस न होने से यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुक्रवार 23 जनवरी को प्रात: 11 बजे या इसी दिन किसी भी समय पर नेशनल वोटर्स डे की शपथ दिलाई जाएगी। इस संबंध में डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरसिंहपुर ने सभी जिला प्रमुखों से इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर सम्पन्न कराने के लिए कहा है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

"नेशनल वोटर्स डे"

जरूरी खबरें