Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा में डॉ. बी.के. सुनीता दीदी ने युवाओं एवं मातृशक्ति को दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में व्यापक कदम एनएच 45 पर आवारा मवेशियों के प्रबंधन के लिए एनएचएआई की कार्यवाही

तहसील उपाध्यक्ष बने अतुल अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष बने -अरविंद अग्रवाल

वर्षा की बूंदें जब धरती पर आती हैं तो सूखी मिट्टी भीगकर नरम हो जाती है,

गाडरवारा अग्रवाल महिला मंडल द्वारा श्री देव बांकेविहारी जी मंदिर में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया

धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस : शासकीय हाई स्कूल बिछुआ में स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई

Aditi News Team

Mon, Aug 17, 2026

धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गाडरवारा l विकासखंड साइखेड़ा के अंतर्गत आने वाले शासकीय हाई स्कूल बिछुआ में स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई l कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा पूरे गांव में रैली निकाली गई तथा भारत माता के नारे लगाए गए इस रैली में प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला एवं हाईस्कूल के विद्यार्थी संयुक्त रूप से शामिल रहे l शासकीय हाई स्कूल परिसर में उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा भारत माता एवं राष्ट्रध्वज की पूजा अर्चना की गई l उसके पश्चात शाला में ध्वजारोहण किया गया जिसमें संस्था की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती संगीता मेहरा द्वारा ध्वजारोहण किया गया l कार्यक्रम के अगले चरण में उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया तत्पश्चात छात्राओं द्वारा विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जिसकी उपस्थित सभी जनों द्वारा प्रशंसा की गई l कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन एवं छात्राओं तथा उपस्थित जनों को विशाल प्रसादी वितरित की गई l इस दौरान शिक्षक साथी विवेक कुमार चौरसिया, शरद गुप्ता, पुष्पा कोरी, महेश सेन, बालचंद जाटव, अजीत कौरव, अमित नागवंशी, निखिल कटारे, मनीष मिश्रा, ज्ञानी केवट, रोहित पचौरी आदि उपस्थित रहे l कार्यक्रम में बाहरी व्यवस्था को सुचारू ढंग से बनाने में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु शाला परिवार के गौरव मेहरा का विशेष सहयोग रहा l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

शासकीय हाई स्कूल बिछुआ

जरूरी खबरें