Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा में डॉ. बी.के. सुनीता दीदी ने युवाओं एवं मातृशक्ति को दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में व्यापक कदम एनएच 45 पर आवारा मवेशियों के प्रबंधन के लिए एनएचएआई की कार्यवाही

तहसील उपाध्यक्ष बने अतुल अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष बने -अरविंद अग्रवाल

वर्षा की बूंदें जब धरती पर आती हैं तो सूखी मिट्टी भीगकर नरम हो जाती है,

गाडरवारा अग्रवाल महिला मंडल द्वारा श्री देव बांकेविहारी जी मंदिर में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया

ककराघाट से छिड़ाव घाट शिव मंदिर गाडरवारा तक निकली "अपनी कांवड़ यात्रा" : परम तपस्वी श्री दादा गुरु जी महाराज एवं मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल यात्रा में हुए शामिल तथा उठाई कांवड़

Aditi News Team

Mon, Aug 17, 2026

ककराघाट से छिड़ाव घाट शिव मंदिर तक निकली "अपनी कांवड़ यात्रा"

मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने उठाई कांवड़

नरसिंहपुर। श्रावण मास के तृतीय सोमवार को अध्यात्म और संस्कृति की पुण्यधरा गाडरवारा में सनातन आस्था एवं शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। परम तपस्वी श्री दादा गुरु जी महाराज के सानिध्य में आर्यावर्त सांस्कृतिक सामाजिक संस्था, गाडरवारा द्वारा "अपनी कांवड़ यात्रा" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल भी यात्रा में शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ कांवड़ उठाकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। कांवड़ यात्रा ककराघाट से प्रारंभ होकर छिड़ाव घाट स्थित शिव मंदिर तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ सहभागिता की।

      यात्रा के दौरान पूरा मार्ग ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की भक्ति एवं आराधना के साथ सनातन धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत किया। ‘अपनी कांवड़ यात्रा’ ने गाडरवारा की सनातन आस्था, धार्मिक संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का प्रेरणादायी संदेश दिया। यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह श्रावण मास की आध्यात्मिक ऊर्जा और भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था का प्रतीक बना। इस अवसर पर विधायक तेंदूखेड़ा श्री विश्वनाथ सिंह पटेल, श्री रामसनेही पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु मौजूद थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

श्री दादा गुरु जी महाराज

जरूरी खबरें