Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा में डॉ. बी.के. सुनीता दीदी ने युवाओं एवं मातृशक्ति को दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में व्यापक कदम एनएच 45 पर आवारा मवेशियों के प्रबंधन के लिए एनएचएआई की कार्यवाही

तहसील उपाध्यक्ष बने अतुल अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष बने -अरविंद अग्रवाल

वर्षा की बूंदें जब धरती पर आती हैं तो सूखी मिट्टी भीगकर नरम हो जाती है,

गाडरवारा अग्रवाल महिला मंडल द्वारा श्री देव बांकेविहारी जी मंदिर में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया

लोकायुक्त ने सहायक अभियंता व लाइनमैन को 12000 रु.की रिश्वत लेते पकड़ा : पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल योगेश देशमुख के निर्देशन में व पुलिस उपमहानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के नेतृत्व में

Aditi News Team

Mon, Aug 17, 2026

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त मध्यप्रदेश भोपाल श्री योगेश देशमुख के निर्देशन में एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त श्री मनोज सिंह के नेतृत्व में भ्रष्टाचार पर लगतार कार्यवाही करने के निर्देश के अनुक्रम में आज दिनाँक 17.08.2026 को आरोपीगण (1) मनोज कुमार दुबे पिता स्वर्गीय सीताराम दुबे उम्र 61 वर्ष, पद सहायक अभियंता, कार्यालय कनिष्ठ/सहायक अभियंता मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कटंगी जिला जबलपुर (2) धनेश कुमार शुक्ला पिता स्वर्गीय राम दुलारे शुक्ला उम्र 60 वर्ष, पद लाइनमैन, कार्यालय कनिष्ठ/सहायक अभियंता मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कटंगी जिला जबलपुर को 12000 रुपये की रिश्वत लेते कार्यालय कनिष्ठ/सहायक अभियंता मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कटंगी, जिला जबलपुर में ट्रेप किया गया।

विवरण - आवेदक मुकेश कुमार यादव निवासी जमुनिया तहसील कटंगी जिला जबलपुर को अपनी कृषि भूमि में मोटर चलाने हेतु 3 एचपी का स्थाई बिजली कनेक्शन चाहिए था। बिजली कनेक्शन के लिए आवेदक ने कनिष्ठ /सहायक अभियंता मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कटंगी, जिला जबलपुर में आवेदन दिया था। 3 एचपी के स्थाई विद्युत कनेक्शन के लिए कटंगी कार्यालय में पदस्थ सहायक अभियंता मनोज कुमार दुबे तथा लाइनमैन धनेश कुमार शुक्ला के द्वारा आवेदक से ₹15000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में की थी। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपीगण ₹12000 रिश्वत लेने के लिए तैयार हो गए थे। आरोपियों को आज दिनांक 17/ 8/2026 को 12000 रुपए की रिश्वती राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया ।आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) एवं 61 ( 2) बी एन एस के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

ट्रेप दल सदस्य- उप पुलिस अधीक्षक नीतू त्रिपाठी, टी एल ओ निरीक्षक शशि कला मुस्कुले, निरीक्षक जितेंद्र यादव एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।

लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है कि कोई भी शासकीय अधिकारी - कर्मचारी रिश्वत की मांग करे, तो कार्यालय एवं दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं।

कार्यालय पता -

पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त

सिविक सेंटर,जेडीए बिल्डिंग,3rd फ्लोर, जबलपुर

मोबाइल नंबर 7049820058

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर लोकायुक्त टीम

जरूरी खबरें