Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा में डॉ. बी.के. सुनीता दीदी ने युवाओं एवं मातृशक्ति को दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में व्यापक कदम एनएच 45 पर आवारा मवेशियों के प्रबंधन के लिए एनएचएआई की कार्यवाही

तहसील उपाध्यक्ष बने अतुल अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष बने -अरविंद अग्रवाल

वर्षा की बूंदें जब धरती पर आती हैं तो सूखी मिट्टी भीगकर नरम हो जाती है,

गाडरवारा अग्रवाल महिला मंडल द्वारा श्री देव बांकेविहारी जी मंदिर में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया

अग्रवाल महिला मंडल ने हरियाली तीज महोत्सव मनाया : गाडरवारा अग्रवाल महिला मंडल द्वारा श्री देव बांकेविहारी जी मंदिर में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया

Aditi News Team

Tue, Aug 18, 2026

अग्रवाल महिला मंडल ने हरियाली तीज महोत्सव मनाया

गाडरवारा अग्रवाल महिला मंडल द्वारा श्री देव बांकेविहारी जी मंदिर में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया जिसमें समाज की समस्त बहनों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें हरियाली तीज के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नृत्य, प्रश्न मंच, गेम और भगवान के भजन के साथ सभी ने हरियाली तीज महोत्सव मना सभी महिलाएं सोला श्रृंगार  किए हुए थी श्रावण मास की हरियाली तीज से ठाकुर जी को झूले पर विराजमान किया जाता है।

आज का दिन भगवान शिव व माता पार्वती के पुनर्मिलन का भी दिन है ऐसा माना जाता है  इस दिन श्रृंगार की सामग्री बांटने से शुभफलों की प्राप्ति होती है जीवन में सुख-शोभाग्य बना रहता है।

महिला मंडल द्वारा श्रृंगार सामग्री का प्रसाद के रूप में वितरण किया गया ।

अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष मृदला अग्रवाल उपाध्यक्ष कल्पना बंसल और अनुराधा खजांची सचिव साधना अग्रवाल सहसचिव रचना बंसल संपदा अग्रवाल प्रीति अग्रवाल कोषाध्यक्ष श्वेता अग्रवाल इन सभी ने सराहनीय योगदान दिया ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

अग्रवाल महिला मंडल गाडरवारा

जरूरी खबरें