राष्ट्रीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता का रोमांच अंतिम दौर में : मप्र की बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों की हार से प्रशंसक़ो की उम्मीदों क़ो लगा झटका
Aditi News Team
Sun, Nov 16, 2025
राष्ट्रीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता का रोमांच अंतिम दौर में
प्री क्वाटर् फाइनल मैचों में टीमों ने दिखाया दमखम
मप्र की बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों की हार से प्रशंसक़ो की उम्मीदों क़ो लगा झटका
गाडरवारा। प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदयप्रताप सिंह के प्रयासों से लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल और स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 19 वर्षीय बालक/ बालिका आयु वर्ग में पांच दिवसीय 69 वीं राष्ट्रीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता अपने अंतिम दौर में पहुँच चुकी हैं । प्रतियोगिता के चौथे दिन रविवार को बालक एवं बालिकाओं वर्गो की विभिन्न टीमों के मध्य प्री क्वाटर फाइनल मैच खेले गये। उल्लेखनीय हैं कि प्रतियोगिता में मप्र की उम्मीदों क़ो करारा झटका उस समय लगा ज़ब लीग मेचों में ही मप्र के बालक एवं बालिका वर्गों की टीमें हार गई एवं प्री क्वार्टर फाइनल हेतु जगह नही बना पाई। इस प्रतियोगिता में बीते रविवार क़ो खेले गए मेचों के बारे मे प्रचार प्रसार समिति के सदस्य मधुसूदन पटैल से मिली जानकारी के अनुसार बालक वर्ग के प्री क्वाटर फाइनल मैचों में हिमाचल प्रदेश ने असम,केरल ने उत्तराखण्ड, पश्चिम बंगाल ने विद्या भारती, राजस्थान ने पंजाब, गुजरात ने दिल्ली, तमिलनाडु ने छग, उप्र ने जम्मू कश्मीर एवं सीबीएसई ने कर्नाटक क़ो रोमांचक मैचों में हराकर क़्वाटर फाइनल में जगह बनाई। इसी प्रकार बालिका वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलो में तमिलनाडु ने तेलंगाना, गुजरात ने मणिपुर,हिमाचल प्रदेश ने दिल्ली,राजस्थान ने नवोदय विद्यालय समिति, कर्नाटक ने आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल ने उप्र, सीबीएसई ने महाराष्ट्र एवं हरियाणा ने चंडीगढ़ क़ो नजदीकी मुकाबलो में हराकर क़्वाटर फाइनल में जगह बनाई। समाचार लिखे जाने तक क्वार्टर फाइनल मैच जारी थे जो रात्रि तक खेले गये। शनिवार क़ो रात्रि प्रदेश के स्कूल शिक्षा व परिवहन उदयप्रताप सिंह ने रूद्र मैदान पहुँचकर दर्शक दीर्घा से बालक वर्ग के मप्र व छग के मैच क़ो देखा। उन्होंने एक सच्चे दर्शक की तरह खेल मैदान की मर्यादाओं का पूर्ण रूप से पालन कर सभी के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।उनका यह संयमित और अनुकरणीय व्यवहार मैदान में मौजूद खिलाड़ियों, जनसमुदाय, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आश्चर्य और प्रेरणा दोनों का कारण बना। खेल के नियमों और अनुशासन का सम्मान करते हुए उन्होंने अपने दायित्व का ऐसा निर्वहन किया जो खेल भावना को नई ऊँचाइयों पर ले जाता दिखाई दिया। इस दौरान मंत्री श्री सिंह ने छोटे-छोटे बच्चों व बालिकाओं से आत्मीय संवाद भी किया और उन्हें खेलों के प्रति जागरूक होने तथा निरंतर संलग्न रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उनकी सरलता और मिलनसार व्यवहार ने बच्चों में विशेष उत्साह भर दिया। उल्लेखनीय हैं कि शनिवार की रात्रि एवं रविवार क़ो भी राव अनुज प्रताप सिंह, नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा,एसडीएम कलावती ब्यारे, जिला शिक्षा अधिकारी प्रतुल इंदुरख्या, सहायक संचालक सीमा डोंगरे, बीआरसी संदीप स्थापक सहित जनप्रतिनिधियो , अधिकारी- कर्मचारियों , खिलाडियो,कोच, रेफरी, महिलाओ , युवा, छात्र छात्राओं और दूर- दराज से नागरिकों ने रूद्र मैदान आकर मैचों का लुफ्त उठाया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के आयोजन में नेशनल कोच वीर सिंह, अजय जांगिड़, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया से फील्ड आफिसर अमित गौतम, एसएस राजपूत, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुज जैन, मनीष कटारे मुकेश पटैल,अजय सोनी, यूनिस हुसैन, फरहीन शेख, आरिज खान, आदित्य द्विवेदी, ज्योति धानक सहित समस्त आफिसियल्स एवं आयोजन समिति के तहत समन्वय समिति,आवास, भोजन, परिवहन, स्वागत, कंट्रोल रूम एवं कम्युनिकेशन समिति के सदस्यों का सहयोग निरंतर मिल रहा हे।
Tags :
गाडरवारा
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
राष्ट्रीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता का रोमांच अंतिम दौर में
प्री क्वाटर् फाइनल मैचों में टीमों ने दिखाया दमखम
69 वी राष्ट्रीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता