Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व निर्धारित 5 जल द्वारों के स्थान पर अब 13 जल द्वार खोले जा रहे हैं

लाइसेंस निरस्त कर दर्ज कराएं एफआईआर,कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही : लोकायुक्त की टीम ने प्रभारी कार्यपालन यंत्री,जलसंसाधन विभाग,कटनी को 20000 रु. की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Tue, Feb 17, 2026

लोकायुक्त की टीम ने प्रभारी कार्यपालन यंत्री,जलसंसाधन विभाग,कटनी को 20000 हजार रु. की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही ।

आवेदक - कुंवर लाल रजक पिता स्व.जीवनलाल रजक निवासी ग्राम जरवाही, जिला कटनी ।

आरोपी- व्ही. ए. सिद्दीकी पिताजी रफीक अहमद सिद्दीकी उम्र-49 वर्ष, पद- प्रभारी कार्यपालन यंत्री,जलसंसाधन विभाग, कटनी ।

घटना दिनांक--17.02.2026

ट्रैप राशि -20000 रु ( बीस हजार रु)

घटनास्थल- आरोपी का शासकीय आवास में बैठक कक्ष जलसंसाधन कॉलोनी कटनी।

विवरण -आवेदक कुंवर लाल चौकीदार के पद से 2024 में सेवानिवृत हुए थे, वर्ष 2011 से 2017 तक वर्गीकरण की कारवाही में न्यायालय जबलपुर के आदेश से 7-8 लाख रूपये एरियर के मिलना थे, किन्तु आरोपी सिद्दीकी, आवेदक से एरियर के भुगतान के बदले 50 हजार की मांग कर रहा था, लेकिन पहली किस्त के रूप में 20000रुपए रिश्वत लेने को तैयार हो गया अत: आज आरोपी सिद्दीकी को उसके शासकीय आवास के अंदर बैठक से रंगे हाथों आज दिनांक 17.02.2026 को पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

ट्रेप दल सदस्य- दल प्रभारी श्रीमती नीतू त्रिपाठी,ट्रेप कर्ता निरीक्षक श्रीमती रेखा प्रजापति,निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख

पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त श्री मनोज सिंह

जरूरी खबरें