Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चोरी किये गये चाँदी के छत्र हुए बरामद, : गाडरवारा जैन मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में,

Aditi News Team

Sat, Dec 13, 2025

गाडरवारा जैन मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, चोरी किये गये चाँदी के छत्र हुए बरामद,

प्रार्थी राकेश जैन निवासी गाडरवारा ने 05/12/2025 को श्री दिगम्बर तारणतरण चैत्यालय जी जैन मंदिर गाडरवारा से श्री वेदी में लगा हुआ चाँदी का छत्र चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई । प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गाडरवारा में धारा 331(4),305(a) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के द्वारा जैन मंदिर गाडरवारा में हुई छत्र चोरी की घटना की गंभीरता के मद्देनजर थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी हेतु पुलिस टीम गठन किया गया ।

पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों का संकलन किया गया एवं मुखबिर सूचना के आधार पर बस स्टैंड के पीछे गाडरवारा से संदेही को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई । जिसने गहन पूछताछ पर घटना दिनांक की रात जैन मंदिर के दरवाजे की सांकल तोड़कर मंदिर में रखे चाँदी के 03 छत्र चोरी करना स्वीकार किया ।

*Ø आरोपी :-*

· सुमित उर्फ मलाई उर्फ समृद्ध कोरी पिता सीताराम कोरी निवासी हनुमान वार्ड गाडरवारा ।

*Ø जप्ती :-*

· चाँदी के तीन छत्र कीमती करीबन 16,000 रू. ।

*Ø वैधानिक कार्यवाही :-*

· आरोपी सुमित उर्फ मलाई उर्फ समृद्ध कोरी पिता सीताराम कोरी निवासी हनुमान वार्ड गाडरवारा के कब्जे से चोरी गये चाँदी के छत्र बरामद कर आरोपी को ज्यूडीशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

*Ø कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:-*

· उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक, सहायक उप निरीक्षक राजेश शर्मा,प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, बालकृष्ण रघुवंशी, सुजीत बागरी, शिवम पटैल, करन सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक

गाडरवारा थाना प्रभारी

गाडरवारा SDOP

जरूरी खबरें