Sunday 14th of December 2025

ब्रेकिंग

गोपाल दास गुप्ता (मरेले ) को प्रदेश महामंत्री बनाया गया

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ की कार्यकारणी का हुआ गठन

उपमुख्यमंत्री ने अनशनरत प्रमोद साहू से की बात, 16 दिसंबर को मुख्यमंत्री से वार्ता का आश्वासन

गाडरवारा स्थानीय न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन

गाडरवारा जैन मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में,

थाना सिहोरा अंतर्गत हुई अंधी हत्या का खुलासा : रूपये के लेन-देन के विवाद पर मारपीट करने से हुई बेज्जती का बदल लेने के लिये साथी के साथ मिलकर की थी हत्या, दो गिरफ्तार

Aditi News Team

Tue, Nov 11, 2025

थाना सिहोरा अंतर्गत हुई अंधी हत्या का खुलासा

रूपये के लेन-देन के विवाद पर मारपीट करने से हुई बेज्जती का बदल लेने के लिये साथी के साथ मिलकर की थी हत्या, दोनो आरोपी गिरफ्तार

नाम पता गिरफ्तार आरोपी-

1-सुनील कोल पिता कंधीलाल कोल उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम भिटौनी थाना सिहोरा

1-शनि कोल पिता बल्लू कोल उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम भिटौनी थाना सिहोरा

थाना सिहोरा में दिनांक 1-11-25 को ग्राम भिटोनी जेठू गड़ारी के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर थाना प्रभारी सिहोरा श्री विपिन बिहारी सिंह हमराह स्टाफ के पहुंचे जहॉ सीताराम कोल उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम भिटोनी वर्तमान पता मनसकरा प्रदीप साहू का खेत सिहोरा ने बताया कि लगभग 4 माह से अपनी पत्नी एवं छोटे लड़के अजय कोल के साथ मनसकरा मोहल्ला सिहोरा में प्रदीप साहू के खेत में रहकर काम करता है तथा खेत की तकाई करता है उसका बड़ा बेटा कैलाश कोल उम्र 40 वर्ष अपनी पत्नी एवं दोनों बच्चों के साथ ग्राम भिटौनी में रहता था कैलाश मकान सेंटिंग का काम करता था सुबह लगभग 7 बजे लड़के कैलाश के गांव में नहर के पास जेठू गड़ारी के खेत में पड़े होने की जानकारी मिलने पर परिजनों सहित पहुंचा जहॉ देखा कि उसका बड़ा बेटा कैलाश मृत अवस्था में पड़ा था जिसके सिर में चोटें थी काफी खून बहा था। उसके बेटे कैलाश की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोट पहॅुचाकर हत्या कर दी गयी है।

घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर एफएसएल अधिकारी डॉक्टर नीता जैन तथा फिंगर प्रिंट की टीम एवं डॉग स्क्वॉड, मौके पर पहुंचे।

वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफ.एस.एल. टीम की उपस्थति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये धारा 103(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अज्ञात आरोपी के सम्बंध में पतासाजी करते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा, एस.डी.ओ.पी. सिहोरा श्रीमति आकांक्षा उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिहोरा श्री विपिन बिहारी सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

गठित टीम को ग्रामवासियो से पूछतांछ करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक कैलाश झगडालू प्रवृत्ति का व्यक्ति था जिसका गांव में आये दिन विवाद होते रहता था। संदेह के आधार पर गांव के कई लोगों से पूछताछ की गयी, सुनील कोल एवं शनि कोल द्वारा पूछतांछ करने पर गुमराह करते हुये जानकारी दी गयी। संदेह पर दोनों को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ करने पर पाया गया कि सुनील कोल का कैलाश कोल से पुराने पैसो के लेन-देन को लेकर वाद-विवाद हुआ था तथा कैलाश ने सुनील के साथ घर पर मारपीट किया था जिससे सुनील की गांव में बेईज्जती हुई थी।

इस घटना के बाद से सुनील कोल कैलाश कोल को मारने के लिये मौके की तलाश में था। दिनांक 31.10.2025 को ग्राम भिटौनी में चंडी (मेला) था तब रात्रि करीब 9 बजे सुनील कोल ने कैलाश कोल को चंडी मेला तरफ अकेले जाते देखा तो अपने साथी शनि कोल को घर से बुलाकर लाया और अपने घर की बाडी से बांस की लाठी निकालकर दोनो चंडी मेला तरफ कैलाश की तलाश में गये, रात्रि करीबन 11 बजे जेठू गडारी के खेत मे कैलाश कोल अकेला आते दिखा, सुनील कोल और शनि कोल ने घेरकर लाठी से कैलाश कोल के सिर में बार-बार जान से मारने की नियत से वार किये जिससे कैलाश की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

दोनों आरोपियों की निशादेही पर घटना के वक्त पहने हुये कपडे एवं घटना में प्रयुक्त बांस की लाठियां जप्त करते हुये दोनों आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

उल्लेखनीय भूमिका- अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सिहोरा श्री विपिन बिहारी सिंह कि नेतृत्व में उप निरीक्षक विनोद बागरी, एल0एल0 रजक, सहायक उप निरीक्षक मुन्ना गोटिया, प्रधान आरक्षक गणेश्वर सिंह, आरक्षक नीरज चौरसिया, देवराज पटैल, सोमदीप पटैल, की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

अंधी हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

रूपये के लेन-देन के विवाद पर मारपीट करने के बदले पर की हत्या

जरूरी खबरें